जसोदा फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गढ़वाली गीत ‘तेरा बारा मा’, संजू सिलोड़ी और मिनी उनियाल की जोड़ी ने जीता दिल

0
48

देहरादून। उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए एक नया गढ़वाली वीडियो गीत ‘तेरा बारा मा’ Tyara Bara Ma रिलीज हो गया है। जसोदा फिल्म के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत में उत्तराखंड के मशहूर गायक वीरेंद्र राजपूत ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गीत में उत्तराखंड के लोकप्रिय युवा अभिनेता संजू सिलोड़ी Sanju Silodi और अभिनेत्री मिनी उनियाल Mini Uniyal की जोड़ी नजर आ रही है। खूबसूरत पहाड़ी वादियों के बीच फिल्माया गया यह गीत अपनी आकर्षक लोकेशन और रोमांटिक अंदाज के चलते दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

बद्रीनाथ धाम में DJ विवाद गहराया, आयोजन की अनुमति और जिम्मेदारी पर उठे सवाल

गीत की कहानी में संजू सिलोड़ी एक लड़की को देखने के लिए अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट पहुंचते हैं। वहां उनका दोस्त मोबाइल पर उन्हें लड़की की तस्वीर दिखाता है। कुछ देर बाद जब वही लड़की उनके सामने आती है, तो संजू सिलोड़ी उसके ख्यालों में खो जाते हैं। इसी दौरान गीत की रोमांटिक धुन के साथ उनके मन में लड़की को लेकर कई खूबसूरत कल्पनाएं चलने लगती हैं। हालांकि, कुछ देर बाद जब उनका सपना टूटता है, तो सामने वही लड़की नजर आती है। इसके बाद संजू सिलोड़ी अपने दोस्त के साथ लड़की को देखने के लिए आगे बढ़ते हैं। इस दिलचस्प कहानी को गीत के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है।

वीरेंद्र राजपूत की सुरीली आवाज ने गीत को खास बनाया है, जबकि संजू सिलोड़ी और मिनी उनियाल की अदाकारी ने इसकी कहानी को जीवंत रूप दिया है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए दृश्यों के साथ गीत का फिल्मांकन दर्शकों को उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का भी अहसास कराता है।

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 26-27 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट – Uttarakhand Weather

गीत में संगीत प्रदीप डिमरी ने दिया है। कैमरा और एडिटिंग की जिम्मेदारी देवेन्द्र नेगी ने संभाली है, जबकि असिस्टेंट डीओपी के रूप में शिवाँस भट्ट ने काम किया है। गीत के निर्देशक अरविन्द नेगी हैं। प्रोडक्शन का कार्य मनोज रावत ने संभाला है। इस गीत के निर्माता संजय चमोली और सह-निर्माता कुसुम चमोली हैं।

युद्धवीर गढ़वाली फिल्म का पहला गीत ‘तेरी माया मा’ रिलीज, विवेक नौटियाल और मीना राणा की आवाज ने जीता दिल

गढ़वाली संगीत में लगातार नए गीत और नए प्रयोग सामने आ रहे हैं। ऐसे में ‘तेरा बारा मा’ जैसे रोमांटिक गीत उत्तराखंड की क्षेत्रीय संगीत संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। अब देखना होगा कि संजू सिलोड़ी और मिनी उनियाल की जोड़ी से सजे इस गीत को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

गीत देखने के लिए यहाँ क्लिक करें या  जसोदा फिल्म के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘तेरा बारा मा’ सर्च करें।