Video : संजू सिलोड़ी और अदिति उनियाल की जुगलबंदी देख दर्शक बोले मस्त!! जबरदस्त !!

0
1564

हर गीत के पीछे कुछ कहानी होती है,हर गीत एक विशेष कहानी को दर्शाता है,आप कोई भी गीत सुन लीजिये उसमे जरूर एक कहानी होगी। ऐसे ही एक चित्रगीत के बारे में आपको बताएंगे और आपको संदेह भी दूर हो जायेगा कि सच में ऐसा ही होता है।देवभूमि में होने वाले मेले-थोलों का अपना विशेष महत्त्व है,बिछड़े पुराने दोस्तों का मेले में मिलना और खासकर आपने मेले में अपनी साथणी को बुलाने वाले कई गीत सुने होंगे कि मेरे गाँव के मेले में जरूर आना। ऐसा ही एक चित्रगीत है ‘मेरी साथेनी’

जरूर देखें VIDEO : सीमा पर तैनात एक फौजी की अपनी माँ के नाम चिठ्ठी कैसी होती है? देखिए प्रीतम भरतवाण के इस गीत को !

हार्दिक फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ चित्रगीत मेरी साथेनी उत्तराखण्ड में होने वाले मेले-खोलों का सटीक वर्णन करता है। अभिनेता विजय भारती ने पहली बार किसी गीत को अपनी आवाज दी है और उनको साथ मिला स्वर कोकिला मीना राणा का,मोती शाह ने गीत को संगीत दिया। निर्देशक अजय भारती ने अभिनेता संजय सिलोड़ी एवं अदिति उनियाल को चित्रगीत में पारम्परिक वेशभूषा में अभिनय करवाया,गीत की पूरी कहानी मेले में बुलाने और ना आने के बहाने करने पर बनी है,खूबसूरत जोड़ी पर फिल्माया गया ये चित्रगीत उस समय आया था जब हिलीवुड में HD वीडियो बनने का शुरुआती दौर था और इसे शानदार आगाज भी मिला। बेहतरीन गायकी से साथ साथ इस विडियो को अच्छा निर्देशन भी मिला| साथ ही अदिति उनियाल और संजू सिलोड़ी की जबरदस्त जुगलबंदी को बबलू जंगली ने कैमरे में अच्छे से कैद किया। यूट्यूब पे आप कई तरह से कमैंट्स पढ़ सकते हैं दर्शको ने इसे बहुत अच्छा रेटिंग दिया और मस्त, जबरदस्त लिखा।

जरूर पढ़ें : इन गढ़वाली गीतों की रही 2018 में धूम, जानें कौन कौन शामिल हुआ टॉप 10 में।

वीडियो में संजू सिलोड़ी के साथ एक गायक की भूमिका निभाते हुए विजय भारती को अलग ही अंदाज में देखा गया,दोनों ही ढोल बजाते हुए भी नजर आए।जो दर्शक लम्बे अरसे से किसी मेले या थोल में नहीं गए हैं तो उन्हें वीडियो के माध्यम से चरखी में बैठने और जलेबी पकोड़ी की याद जरूर आएगी।चित्रगीत में उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध अभिनेताओं का आमतौर पर एक साथ दिखना कम ही होता है आपको इस चित्रगीत में विजय भारती,संजू सिलोड़ी,अदिति उनियाल सरीके कलाकार एक साथ देखने को मिलेंगे,वहीँ पृष्ट-भूमि में कैमरामैन बबलू जंगली का छायांकन,निर्देशन/कोरियोग्राफी में अपनी पहचान बनाने वाले अजय भारती का बेहतरीन निर्देशन भी दिखेगा। मेरी साथेनी वीडियो को अब तक यूट्यूब पर 7.7 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जब वीडियो के निर्माताओं से हमने संपर्क साधा तो उनका कहना था की इस वीडियो ने अपना पूरा पैसा वसूल किया और म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी।

जरूर पढ़ें : आप भी देखें भोले बाबा के भजन नाची गैना मेरा भोले बाबा पर झूमता है पूरा उत्तराखण्ड -1 मिलियन लिस्ट में शामिल

आपने विजय भारती को कई सुपरहिट गीतों में अभिनय की भूमिका में देखा है,आज उनकी आवाज में सुनिए और देखिए मेरी साथेनि चित्रगीत क्या मेले में आने के लिए तैयार हुई उनकी साथेनी जानने के लिए देखिए वीडियो :

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here