गढ़वाली गीत डोली विदाई में दिखी उत्तराखण्डी संस्कृति की झलक, देखें ये रिपोर्ट

0
3679

Doli Vidai

हाल ही में यूट्यूब में एक गढ़वाली गीत डोली विदाई रिलीज हुआ है जिसमें गढ़वाल की संस्कृति को दिखाया गया है। विवाह एक ऐसी रस्म है जिसे हिन्दु धर्म में एक पवित्र व अनमोल रिश्ता माना जाता है। कहते हैं कि विवाह के लिए रिश्ते भगवान बनाते हैं। जिसमें दो आत्माओं का मिलन होता है।

Soni Kothiyal First Garhwali Song: “प्यार की शुरुआत”गढ़वाली गीत यूट्यूब में रिलीज, देखें ये रिपोर्ट

विवाह का सबसे इमोशनल पार्ट होता है विदाई जिसमें दुल्हन को डोली में बिठाकर घर से विदा किया जाता है। इसी विदाई पर आधारित गीता कुमोला ने एक गढ़वाली गीत गाया है जिसका नाम है डोली विदाई इसके लिरिक्स उत्तम राज ने लिखे हैं यह गीत दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है जितने भी दर्शकों ने इस गीत को अभी तक देखा हैै। उन्हें यह गीत बहुत पंसद आया है। हालांकि यह गीत कुछ खास व्यूज नहीं बटौर पाया है और न ही किसी खास मुकाम पर पंहुचा है।

Doli Vidai

सोनम कपूर की ”द जोया फैक्टर ” मूवी का ट्रेलर रिलीज

गीत में अभिनय पूनम गडनवाण, पायल और माधुरी ने किया है। लेकिन यहां अभिनय पार्ट काफी कमजोर नजर आ रहा है और अभिनय में कमी खली है। अगर छुटमुट गलतियों को नजर अंदाज किया जाय तो कलाकारों ने गीत को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की है तथा इसके निर्देशक कुलदीप कुमाला है जिन्होंने गीत को अच्छा बनाने का भरपूर प्रयास किया है। तथा इसमें चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका में ऋषिका कुमोला व आदर्श (यूवी) नजर आये। इस गीत के डी.ओ.पी. बबलू जंगली व दीपांशु जंगली हैं और गीत को जी.के. फिल्मस् यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

अशोक नेगी की रिपोर्ट

आप भी देखें इस गीत को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here