उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पारंपरिक मेलों की खूबसूरती को दर्शाता नया लोकगीत “घंग़तोल” इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। Himadri Films के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस गीत ने रिलीज होते ही पहाड़ी संगीत प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गीत में उत्तराखंड के मेलों की रौनक, गांव की संस्कृति और पुराने दिनों की यादों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।
पढ़ें यह खबर : गढ़वाली म्यूजिक वीडियो जोड़ीदार के पीछे कई सितारों का हाथ,दर्शकों के फैसले का इंतजार।
हिमाद्रि फिल्म्स के निर्माता प्रकाश मिश्रा एवं नीलिमा मिश्रा समय-समय पर अपने चैनल के माध्यम से दर्शकों के लिए शानदार उत्तराखंडी गीतों की सौगात लेकर आते रहते हैं। यही वजह है कि दर्शकों का प्यार और समर्थन लगातार उनके साथ बना हुआ है। नए लोकगीत “घंग़तोल” में भी उत्तराखंड की संस्कृति, पारंपरिक मेलों की खूबसूरती और पहाड़ी प्रेम की मधुर झलक देखने को मिल रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
“गढ़वाली सिनेमा में नया धमाका! अशोक चौहान की फिल्म “भग्यान” का ट्रेलर हुआ रिलीज
गीत में शानदार अभिनय प्रशांत गगोड़िया और तन्नू रावत ने किया है। दोनों कलाकारों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी आकर्षक लग रही है और उनके अभिनय ने गीत की कहानी को जीवंत बना दिया है। गीत की कहानी एक प्रेमी-प्रेमिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका से मेले में मिलने की बात कहता है और उसका इंतजार करने का वादा करता है। यह भावनात्मक और रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
पढ़ें यह खबर : Modern Pahadan : डीजे पर धमाल मचाने के लिए तैयार विजयप्रकाश का ये गीत,वीडियो भी गज़ब।
“घंग़तोल” को अपनी मधुर आवाज़ दी है उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका मंजू नौटियाल और गायक अन्नू रावत ने। दोनों गायकों की आवाज़ ने गीत को और भी खास बना दिया है। वहीं संगीत वी कैश का है, जिसने पारंपरिक पहाड़ी धुनों को आधुनिक संगीत के साथ खूबसूरती से सजाया है। गीत की एडिटिंग महेश पाल ने की है, जो वीडियो को शानदार लुक देती है।
गीत में उत्तराखंड के पारंपरिक मेलों, रंग-बिरंगे पहनावे और पहाड़ी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि यह गीत लोगों को अपने बचपन और गांव की याद दिला रहा है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक गीत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा शानदार प्रयास बता रहे हैं।
वीडियो यहां देखें –








