द्वी होला जब साथ फिल्म की रिलीज़ डेट आई सामने,जानें कब और कहाँ लगेगी सबसे पहले फिल्म।

0
975

उत्तराखंड फिल्म जगत अपने नए रंग रूप के साथ तैयार हो गया है भले ही अभी किसने कितना कमाया उस पर बात करने का समय नहीं है लेकिन स्थानीय सिनेमा ने अपनी एक नई पहचान बनाई है और गत वर्ष भी 15 फ़िल्में बड़े परदे पर रिलीज़ हुई और इस वर्ष भी ऐसी ही उम्मीद है कई फ़िल्में इन दिनों उत्तराखंड में शूट हो रही हैं और कई फ़िल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। 

पढ़ें यह खबर : आईपीएल 2025 : मैच दिल्ली जीती और ट्रोल ऋषभ पंत हो गए,फैंस बोले डूब गए लखनऊ के 27 करोड़।

हाल ही में हमने आपको एक फिल्म के बारे में बताया था जिसका ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च हुआ था वो फिल्म है ‘द्वी होला जब साथ ‘ अब इस फिल्म से जुडी खबर है कि वर्ष 2025 की यह दूसरी उत्तराखंडी फिल्म है जो बड़े परदे पर रिलीज़ होने जा रही है,हिम मोनाल क्रिएशनस के बैनर तले और रवि दीप के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब पूरी तरह से रिलीज़ को तैयार है और फिल्म सेंसर होकर आ गई है।

पढ़ें यह खबर: उत्तराखंड कंटेंट क्रिएटर्स प्रतियोगिता:शार्ट फिल्म बनाकर जीतें लाखों, जानें पूरी प्रक्रिया।

गढ़वाली फिल्म ‘द्वी होला जब साथ ‘ का ट्रेलर एवं पोस्टर लॉन्च देहरादून की दून लाइब्रेरी में हुआ और उत्तराखंड सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों/निर्माताओं एवं निर्देशकों ने फिल्म के कांसेप्ट को खूब सराहा लेकिन अभी असल परीक्षा बाकी है फिल्म को जब दर्शक देखेंगे तब ही पता लग पाएगा कि मुंबई में वर्षों के टेलेविजन के अनुभवों को लेकर उत्तराखंड पहुंचकर रवि दीप ने अपने अनुभव एवं कलात्मकता से कैसी फिल्म दी है,शोभना रावत ने इस फिल्म के डायलॉग लिखे हैं और अमित दीक्षित इसके क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।

पढ़ें यह खबर : हर पहाड़ी के दिल में बसता है अपना गाँव,ये गीत प्रवासी उत्तराखंडियों को रुला देगा

फिल्म से जुड़े कलाकारों से जब हिली न्यूज़ ने ट्रेलर लॉन्चिंग के दौर बातचीत की तो पाया कि उत्तराखंड में काफी प्रतिभावान कलाकार हैं जिन्हें अब फिल्मों के जरिए सही मंच मिल रहा है ‘द्वी होला जब साथ ‘ सैनिक पृष्ठभूमि पर केंद्रित फिल्म है और देवभूमि उत्तराखंड को सैन्य भूमि के नाम से भी जाना जाता है तो निर्माता/निर्देशक रवि दीप का आधा काम तो यही ख़त्म हो गया कि उन्होंने उत्तराखंड को इसके लिए चुना,फिल्म प्रतिभावान कलाकारों से भरी हुई है उत्तराखंडी फिल्मों की उभरती हुई सितारा अंकिता परिहार,दमदार अभिनेता रमेश रावत ,चलचित्र जगत के सुपरस्टार अमित भट्ट,दमदार अभिनेता मनीष डिमरी और पहली बार गढ़वाली फिल्म में नजर आने वाली कल्याणी,इसके अलावा भी कई कलाकार हैं जो फिल्म में नजर आएंगे।

पढ़ें यह खबर: मसूरी में ‘लिव इन यूके’ फिल्म का मुहूर्त, UCC लागू होने पर उठे सवाल

अगर दर्शक इस सोच से ऊपर उठें कि क्या ही होगा गढ़वाली फिल्मों में तो अब समय है परिवर्तन का ये परिवर्तन है उत्तराखंड सिनेमा के बढ़ते विकास का जहाँ अलग-अलग विषयों,भावों पर फिल्मों का निर्माण हो रहा है ,दर्शक सिनेमा हॉल तक पहुंचें तो निर्माताओं और कलाकारों का हौसला तो बढ़ेगा ही साथ ही दर्शकों के मन में जो द्वंद्व चल रहा है वो भी समाप्त हो जाएगा।

आपके मन मस्तिष्क पर ज्याद बोझ ना डालते हुए मुद्दे पर आते हैं कि ‘द्वी होला जब साथ ‘ एक और उत्तराखंडी फिल्म अब 4 अप्रैल से देहरादून के मॉल ऑफ़ देहरादून में रिलीज़ हो रही है,शो के समय के लिए आप हिली न्यूज़ पर बने रहें ये फिल्म आपको निराश नहीं करेगी फ़िलहाल आप इसका ट्रेलर देखिए और अपनी टिकट एडवांस में बुक करा लीजिए।

द्वी होला जब साथ ट्रेलर :

 

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कलाकारों से खास बातचीत जानिए उनके अनुभव।