Good Newwz Review
Good Newwz Review: जानिये कैसी है अक्षय, करीना, दिलजीत और कियारा की ‘गुड न्यूज’,पढ़ें रिपोर्ट
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘गुड न्यूज’ फुलटू धमाल फिल्म है।’गुड न्यूज’ एंटरटेनमेंट की कमप्लीट डोज है, जिसमें कॉमेडी के साथ ही बेहतरीन एक्टिंग का भी कॉकटेल है।
यह भी देखें :-
‘गुड न्यूज (Good Newwz)’ की कहानी मुंबई के सोफिस्टिकेटेड कपल वरुण बत्रा (Akshay Kumar) और दीप्ति बत्रा (Kareena Kapoor) की है जिनकी शादी को सात साल हो चुके हैं लेकिन वे माता-पिता नहीं बन पाए हैं। दोनों काफी सोच-विचार के बाद आईवीएफ से माता पिता बनने के लिए तैयार होते हैं। फिर एंट्री होती है देसी कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनी (कियारा आडवाणी) की। दोनों कपल्स के स्पर्म इंटरचेंज हो जाते हैं, और फिल्म इसी टॉपिक को लेकर गढ़ी गई है। डायरेक्टर राज मेहता ने फिल्म को बहुत ही क्रिस्प रखा है और खींचा नहीं है। फिल्म के शुरू से लेकर आखिरी तक कॉमेडी का भरपूर टच है। ‘गुड न्यूज’ कहीं भी बैड न्यूज में तब्दील नहीं होती है।
ट्रेलर यहां देखें :-
अक्षय कुमार (Akshay Kuamr) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से निभाया है और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी शानदार तरीके से उनका साथ दिया है। दोनों बतौर कपल फिल्म में खूब जमे हैं। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के देसी कैरेक्टर स्क्रीन पर आते ही कई रंग भर देते हैं। उनका बिंदास अंदाज और डायलॉग भी चेहरे पर हंसी ले आता है। इस तरह एक्टिंग के मामले में इन सभी सितारों ने दिल जीता है।
‘गुड न्यूज (Good Newwz)’ का म्यूजिक बहुत ही शानदार है। फिल्म के सॉन्ग फेस्टिवल सीजन के लिए एकदम धमाकेदार हैं। कहानी बहुत ही सधी है और कॉमे़डी की मजेदार डोज है। आईवीएफ में गड़ब़ड़ी जैसा विषय पहली बार स्क्रीन पर नजर आया है और डायरेक्टर बहुत ही सिम्पल ढंग से कहानी कह जाते हैं। इस तरह गुड न्यूज एक फुली एंटरटेनिंग फिल्म है।
जानिए पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर क्या ट्वीट किया इस बॉलीवुड एक्टर ने, पढ़ें ये ख़ास रिपोर्ट
यह भी देखें :-








