Happy Birthday Sridevi
श्रीदेवी की आज बर्थ ऐनिवर्सरी है। इस दिवंगत दिग्गज अदाकारा ने बीटाउन को कई हिट फिल्में और सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी लोग गाना और सुनना पसंद करते हैं
फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर हुआ रिलीज़, धाकड़ अवतार में नजर आई कंगना रनौत
बीटाउन की दिग्गज अदाकारा रहीं श्रीदेवी की आज 56वीं बर्थ ऐनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए फैन्स सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर रहे हैं। श्रीदेवी उन अदाकारों में से एक मानी जाती थीं जो सीरियस से लेकर कॉमिक टच और रोमांटिक रोल भी बड़ी ही सहजता के साथ निभा लेती थीं। उनकी एवरग्रीन मूवीज के साथ ही उन पर फिल्माए गए कई ऐसे गाने हैं जिन्हें आज भी लोग देखते और गुनगुनाते हैं। 1989 में आई फिल्म ‘चांदनी’ का गाना ‘मेरे हाथों में’ आज भी शादी के फंक्शन्स में सुनने को मिल जाता है। श्रीदेवी पर फिल्माए गए इस गाने को खासतौर पर महिला संगीत में जरूर प्ले किया जाता है। वहीं ऋषि कपूर और श्रीदेव के ऑनस्क्रीन रोमांस को दिखाता सॉन्ग ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ भी मूवी के सुपरहिट गाने में से एक है।
अलिया भट्ट ने ‘प्राडा’ का टीजर किया सोशल मीडिया पर शेयर
हवा हवाई, काटे नहीं कटते – फिल्म मिस्टर इंडिया
फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को भला कौन भूल सकता है। आज भी अगर यह मूवी टीवी पर आए तो लोग इसे देखने से नहीं चूकते। इस मूवी के गाने ‘हवा हवाई’ और ‘काटे नहीं कटते’ सुपरहिट साबित हुए थे। ‘हवा हवाई’ में जहां श्रीदेवी का फनभरा अंदाज देखने को मिला था वहीं ‘काटे नहीं कटते’ में ऐक्ट्रेस का सेंशुअल लुक नजर आया था।
नैनो में सपना- हिम्मतवाला
फिल्म ‘हिम्मतवाला’ का गाना ‘नैनो में सपना’ एक टिपिकल बॉलिवुड सॉन्ग था, जिसमें उस जमाने में हिट डांस स्टेप्स को श्रीदेवी ने बड़े ही शानदार रूप में परफॉर्म किया था। इसमें उनकी और जितेंद्र की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने लायक थी।
Jabariya Jodi : फिल्म जबरिया मूवी को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया ट्वीट
तू मुझे कबूल- फिल्म खुदा गवाह
अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘खुदा गवाह’ जबरदस्त हिट हुई थी। इन स्टार्स के किरदारों के बीच के प्यार को दिखाता गाना ‘तू मुझे कबूल’ मूवी के हिट सॉन्ग्स में से एक था।
Monalisa Photoshoot भोजपुरी अभिनेत्री ने करवाया स्पेशल फोटोशूट, लेटेस्ट तस्वीरों में लगी खूबसूरत
इमोशनल रोलर-कोस्टर से भरी फिल्म ‘सदमा’ को आज भी देख लोग भावुक हो जाते हैं। इस मूवी के गाने भी फिल्म की तरह ही हिट साबित हुए थे। खासतौर पर श्रीदेवी और कमल हासन पर फिल्माया गया गाना ‘ऐ जिंदगी’ आज भी लोग खूब सुनते हैं।


