Happy New Year :उत्तराखंड में नए साल के जश्न के लिए उमड़े पर्यटक,पढ़ें रिपोर्ट
उत्तराखण्ड में पर्यटन और तीर्थाटन इस राज्य में आय का प्रमुख स्रोत और यहाँ की अर्थव्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है।उत्तराखण्ड को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है कि यहाँ वैदिक संस्कृति के कुछ अति महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। उत्तराखण्ड के लगभग हर कोने में किसी ना किसी देवता या देवी का मन्दिर है। इस राज्य में भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक नगरों में से एक हरिद्वार में प्रति वर्ष लाखों पर्यटक आते है। हरिद्वार के निकट स्थित ऋषिकेश भारत में योग क एक प्रमुख स्थल है और जो हरिद्वार के साथ मिलकर एक पवित्र हिन्दू तीर्थ स्थल है। इसके अतिरिक्त छोटा चारधाम भी इसी राज्य में स्थित हैं: केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ, यमुनोत्री तथा दूनागिरी। इन धामों की यात्रा के लिए भी प्रति वर्ष लाखों लोग देशभर से आते हैं।
यह भी पढ़ें : यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 8 साल के बच्चे ने कमाए इतने करोड़ ,पढ़ें रिपोर्ट
Happy New Year
उत्तराखंड के पर्यटनस्थल आज साल के अंतिम दिन के जश्न के गवाह बनेंगे। उत्तरकाशी के हर्षिल, दयारा से लेकर चोपता, दुगलबिट्टा, औली, मसूरी, नैनीताल, खिर्सू, धनोल्टी, मुनस्यारी, कौसानी समेत सारे पर्यटनस्थल पैक हो चुके हैं। नए साल पर बारिश, बर्फबारी की संभावना से पर्यटक बेहद उत्साहित हैं। पर्यटकों की संख्या से व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन पर्यटकों के लिए पार्किंग समेत तमाम इंतजामों में मुस्तैदी से जुटा हुआ है।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट,पढ़ें रिपोर्ट
Happy New Year
मसूरी, नैनीताल, औली, चोपता, लैंसडौन, चकराता, धनोल्टी, रानीखेत, कौसानी में पर्यटकों की सबसे अधिक भीड़ है। जीएमवीएन औली के गेस्टहाउस में शत प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। नैनीताल में 80 हजार से लेकर एक लाख तक पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। अल्मोड़ा बिनसर, कसार देवी, रानीखेत, मरचूला, जागेश्वर में लगभग 60 से 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है और अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें : हरीश रावत ने उत्तराखंड में बढ़ते नशे व बेरोजगारी पर जताई चिंता,पढ़ें रिपोर्ट
Happy New Year
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण उच्च हिमालय से लेकर 2200 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 19.7 तो न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस है. वहीं मसूरी में 11.1 अधिकतम तो न्यूनत 4.1 डिग्री सेल्सियस रलने की संभावना है .
यह भी देखें :








