हरक सिंह रावत का महेन्द्र भट्ट पर हमला: मंत्री पद के अनुभव से की तीखी टिप्पणी

0
193

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पर जोरदार हमला बोला है। बिना नाम लिए हुए उन्होंने उदाहरण के जरिए कहा कि “बंदर के सिर पर टोपी रख दी, तो वह इतराने लगे हैं।” यह टिप्पणी उन्होंने भट्ट के हालिया बयानों और कार्यप्रणाली पर की, जिससे भाजपा नेताओं को निशाने पर लिया गया।

यह भी पढ़ें:नवजात बेटे के पिता की मौत, पटरी पर मिला शव

अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए हरक सिंह रावत ने बताया कि 1992 में जब वह 27 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तो सचिव स्तर के अधिकारी उन्हें ‘सर-सर’ कहकर संबोधित करने लगे। इस पर उनका दिमाग भी थोड़ा प्रभावित हुआ, लेकिन जब सरकार गिर गई, तो उन्होंने महसूस किया कि यह सम्मान सिर्फ मंत्री पद का था। उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए उन्हें सम्मान मिलता था, लेकिन सरकार गिरने के बाद ड्राइवर भी छोड़ गया और उन्हें टैक्सी से घर जाना पड़ा। इस अनुभव के बाद उन्होंने समझा कि यह सब क्षणिक होता है। रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और उत्तराखंड के मंत्रियों की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे बंदर के सिर पर टोपी रखने से वह इतराने लगता है, वैसे ही इन नेताओं का भी हाल है।