हार्दिक फिल्म्स ने किया पोस्टर लांच। मास्टर मोहित सेमवाल जल्द लेकर आ रहे हैं पांगरी का मेला !!

0
1160
PANGRI KA MELA

अपनी कलम एवं गीतों से सभी को अपनी तरफ आकर्षित करने वाले गीतकार/गायक नवीन सेमवाल नए गीत को रिलीज़ करने की तैयारियों में जुट गए हैं। गीत का पोस्टर भी लांच हो चुका है जिसमें मास्टर मोहित सेमवाल की उपस्थिति सभी का ध्यान खींच रही है। बामणी पार्ट 1 की सफलता के बाद नवीन सेमवाल ने सुण ल्ये जरा बामणी 2 की रचना की थी दोनों ही गीत काफी सुपरहिट रहे।

देखें -VIDEO : सीमा पर तैनात एक फौजी की अपनी माँ के नाम चिठ्ठी कैसी होती है? देखिए प्रीतम भरतवाण के इस गीत को !

अब नवीन सेमवाल अपने सुपुत्र मास्टर मोहित सेमवाल का पदार्पंण संगीत जगत में बतौर गायक के रूप में कर रहे हैं। संगीत-प्रेमियों के लिए पिता-पुत्र की जोड़ी को एक साथ गाते देखना नया अनुभव होगा।
5 साल के मास्टर मोहित सेमवाल की मासूमियत को स्क्रीन पर देखने और मधुर आवाज सुनने को श्रोता उत्सुक हैं लेकिन हर खबर का असर देने वाले हिलीवुड न्यूज़ के पास खबर है कि पांगरी का मेला अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज़ होने जा रहा है।

जरूर पढ़ें :आप भी देखें भोले बाबा के भजन नाची गैना मेरा भोले बाबा पर झूमता है पूरा उत्तराखण्ड -1 मिलियन लिस्ट में शामिल

गीत हार्दिक फिल्म्स के बैनर तले रिलीज़ होगा जिसमें मेरी बामणी और बामणी 2 के संगीतकार विनोद चौहान का संगीत है हिट गीत देने में माहिर विनोद चौहान का संगीत इस बार कितना थिरकायेगा श्रोताओं को ये तो बाद में ही पता लग पाएगा। जस पंवार और कमान सिंह तोपवाल इस गीत के निर्माता हैं जो बामणी 2 गीत के निर्माता भी हैं और हाल ही में गढ़वाली नॉन स्टॉप मैशअप भी गा चुके हैं।
नूज़ीलैण्ड में रहने के वावजूद भी कमान सिंह तोपवाल जी का अपनी संस्कृति के लिए समर्पण और योगदान अतुलनीय रहा है।

जरूर पढ़ें : बामणी 2 गीत की रचना का क्या था उद्देश्य जानना जरुरी है – देखें पलायन पर कटाक्ष – गीत के माध्यम से

हमारी ताजा अपडेट्स पाने के लिए फेसबुक पेज से जुड़ें और संगीत जगत की हर असरदार खबर पढ़ें :कोई जानकारी पसंद आए तो उसे साझा जरूर करें मनोरंजन के साथ-साथ ताजातरीन जानकारियां उत्तराखण्ड के एकमात्र एंटरटेनमेंट न्यूज़ पोर्टल हीलीवुड़ न्यूज़ पर:

https://www.facebook.com/hillywoodnews.in/

हार्दिक फिल्म्स ने लांच किया पोस्टर:

HILLYWOOD NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here