
हरिद्वार। Haridwar Crime News – ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा ने एक युवक पर बेहोश कर यौन शोषण करने, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा जबरन शादी का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी की भाभी पर भी पूरे मामले में सहयोग करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खटीमा में हवाई फायरिंग और मारपीट का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले उसकी पहचान पांवधोई क्षेत्र निवासी एक महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और महिला ने उसे अपने घर बुलाना शुरू किया। आरोप है कि महिला अपने देवर उवेश से दोस्ती करने का दबाव बनाने लगी, लेकिन छात्रा ने इससे इनकार कर दिया। इसके बावजूद महिला ने उसका मोबाइल नंबर अपने देवर को दे दिया, जिसके बाद आरोपी लगातार फोन कर दोस्ती के लिए दबाव बनाने लगा और स्कूल के बाहर भी उसका पीछा करने लगा। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
देहरादून पहुंचे कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, खराब मौसम के चलते सड़क मार्ग से किया सफर
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 16 मार्च को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलने के बाद आरोपी ने उसे धमकाकर जबरन बाइक पर बैठाया और अपनी भाभी के घर ले गया। वहां उसे पानी पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी मिली। आरोप है कि इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए गए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।
निहंग प्रकरण में कार्रवाई नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद उत्तराखंड बंद का आह्वान: मोहित डिमरी
युवती का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी उसे रोशनाबाद ले गया, जहां उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए और एक वीडियो भी बनवाया गया। इसके बाद आरोपी ने शादी का दबाव बनाया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की।
पीड़िता का कहना है कि उसने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







