उर्वशी रौंतेला और हरीश रावत की हैलीपैड पर अचानक मुलाकात, सी.एम. त्रिवेन्द्र से की उत्तराखण्ड रत्न देने की मांग

0
1048

देहरादून । उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यू तो अपनी अलग तरह की कार्यशैली के लिए काफी चर्चित हैं और क्षेत्रीय फिल्म विकास व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरीश रावत अपने कार्यकाल के दौरान लगातार सक्रिय नजर आये थे। आज हुआ यूं कि हरीश रावत सहस्त्रधारा हैलीपैड पर कहीं यात्रा पर निकलने की तैयारी में थे लेकिन वहां उनकी मुलाकात बाॅलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौंतेला से हुयी। हरीश रावत ने अपनी बात को फेसबुक पेज के माध्यम से साझा किया है। उन्होंने लिखा कि उर्वसी रौंतेला अपने माता पिता के साथ सपरिवार केदारनाथ के दर्शन करने जा रही थी तो उनको मेरी तरफ से शुभकामनाऐं साथ ही उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना करते हुए कहा उर्वसी को भी बाॅलीवुड में कैटरीना, दीपिका व अनुष्का जैसी अभिनेत्रियों की कतार में खड़ी करें और कहा कि उर्वसी के साथ देवभूमि उत्तराखण्ड का आर्शीवाद है।

यह भी पढ़े : बॉलीवुड स्टार बिग बी ने 14 मिनट लंबे एक टेक को एक ही शॉट में किया पूरा : Shooking

हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुझाव दिया और कहा कि मैनें अपने कार्यकाल में उत्तराखण्ड रत्न सम्मान प्रारम्भ किया था उस परम्परा को आगे बढ़ाये और उसमें इस बार उर्वशी रौंतेला को भी उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित करें। आपको बता दें कि जैसे ही हरीश रावत ने अपनी यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर की यूजर ने उनके मजे लेने शुरू कर दिये एक यूजर ने लिखा कि उत्तराखण्ड रत्न एक बाॅलीवुड कलाकार की जगह अगर एक मेहनतकस उत्तराखण्डी गरीब को मिले तो बेहतर होगा। वहीं दूसरे यूजरर्स का कहना था कि उत्तराखण्ड रत्न की बात उचित है लेकिन उर्वशी रौंतेला को मिले इससे कदापि सहमत नहीं। इस तरह से कई उल्टे कमैंट यूजर की तरफ से आने लगे।

यह भी पढ़े :अम्बानी बनाएंगे उत्तराखण्ड को डिजीटल देवभूमि

हिलीवुड न्यूज हरीश रावत से ये जानना चाहता है कि क्षेत्रीय कलाकार जो अपनी बोली भाषा में जीतोड़ मेहनत करके काम करते हैं और उत्तराखण्ड के विषम परिस्थितियों में रह कर भी जी जान लगाकर क्षेत्रीय बोली भाषा के फिल्मों और विडियो में काम करते हैं जिनकी वजह से आज बोली भाषा बची है उनके लिए आपकी क्या मांग है ? और आपके कार्यकाल में जो फिल्म विकास परिषद का गठन हुआ था उसका क्या हुआ उसके लिए क्यों आप आवाज नहीं उठाते ?

यह भी पढ़े : अम्बानी बनाएंगे उत्तराखण्ड को डिजीटल देवभूमि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here