पूरा देश जवानों के साथ, दुनिया हमारी इच्छाशक्ति देख रही है, देश की भावनाएं एक अलग स्तर : PM मोदी

0
938
the world is watching our will: PM Modi

नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर के 15,000 स्थानों पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इसे दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस बताई जा रही है। यूपी में 1495 मंडलों में बीजेपी के कार्यकर्ता नमो ऐप के माध्यम से जुड़ें।

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जितने फैसले लिए, उतने किसी ने नहीं लिए। त्रिपुरा की जनता त्रिपुरा को आगे ले जाने के लिए काफी कोशिशें कर रही है। वहां की सरकरा भी बहुत कुछ कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा, वीर जवान हैं तो हम हैं। नए भारत का संकल्प सिद्ध होने वाला है। दुश्मन देश की प्रगति रोकना चाहता है।

पाकिस्तान में फंसे विंग कमांडर की वापसी के लिए एक हुआ देश, बॉलीवुड सितारों ने की ये अपील

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है। परीक्षा की घड़ी आ गई है, इसलिए अब हमे और कोशिश करनी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें चट्टान की तरह खड़े रहना है. हमें प्रगति के नए कीर्तिमान बनाने हैं। आज भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आज देश का हर एक नागरिक देश में योगदान देने के लिए आगे आ रहा है। नामुमकिन अब मुमकिन है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं। न ये देश रुकेगा, न इस देश की तरक्की रुकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here