उत्तराखंडी गीत संगीत की दुनिया में हर दिन गीत रिलीज़ होते हैं,कई गीत श्रोताओं की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं तो कई गीत श्रोताओं को पसंद नहीं आते,लम्बे समय से उत्तराखंड संगीत से जुड़े धर्मेंद्र नेगी(बबलू) इन दिनों अपने गीतों से खूब धमाल मचा रहे हैं,एक अभिनेता के तौर पर म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने वाले धर्मेंद्र अब एक नामचीन गायक बन चुके हैं और इनके कई गीत सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं।
पढ़ें यह खबर : जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी गढ़वाली फिल्म ‘घपरोल ‘ नया वीडियो हुआ रिलीज़।
सारंग फिल्म्स के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘हे भाना ‘ रिलीज़ हुआ है इस गीत को प्रेमलता सजवाण ने लिखा है और इसे धर्मेंद्र नेगी (बबलू ) ने गाया है,गीत को अमित वी कपूर ने संगीत से सजाया है,वीडियो में आशीष चंद्र और नेहा गड़िया मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें यह खबर : फिल्म समीक्षा : रत्तब्याण गढ़वाली फिल्म मनोरंजन नहीं बल्कि समाज को प्रेरणा देगी।
वीडियो कॉलेज प्रेमियों पर आधारित है इस वीडियो पर युवाओं की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और दर्शक इसको खूब पसंद कर रहे हैं,वीडियो का फिल्मांकन बबलू नेगी ने ही किया है और इसका संपादन सुरेंद्र बिष्ट ने किया है,हे भाना म्यूजिक वीडियो का निर्देशन मनोज रावत ने किया है।
पढ़ें यह खबर : अनीता आर पंवार का ये गीत सभी पहाड़नों को डेडिकेट,आप भी देखिए।
आशीष और नेहा ने वीडियो में जबरदस्त डांस स्टेप्स किए हैं दोनों ने मॉडर्न और पारम्परिक दोनों ही अंदाज में दर्शकों का दिल जीता,दोनों ही कलाकार अपने करियर के शुरूआती दौर में हैं लेकिन कैमरे पर सहज दिखे,धर्मेंद्र नेगी बधाई के पात्र हैं जो पहाड़ों की प्रतिभा को ढूंढ़कर एक मंच तैयार कर रहे हैं,अमित वी कपूर का संगीत गीत को ख़ास बना देता है।
यहाँ देखिए वीडियो :
उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।







