हे धना वीडियो में नए अंदाज में दिखे अमित सागर। चैत्वाली के बाद एक और हिट की तलाश 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं अब तक

0
1768
AMIT SAAGAR

चैत्वाली गीत को देश दुनिया में नई पहचान दिलवाने वाले अमित सागर एक बार फिर अपने दर्शकों को झुमा देने वाला गीत लेकर आए हैं।उत्तराखण्ड यंग सिने अवार्ड्स 2019 में रिक्रिएशन गीतों में सबसे बेस्ट रिक्रिएशन गीत का अवार्ड जीत चुका है चैता की चैत्वाली अछरी जागर। उत्तराखण्ड ही नहीं देश दुनिया के संगीत प्रेमियों को भी पसंद आया ये नया रिक्रिएशन!डीजे पर बजते ही झूम उठते हैं श्रोता। हे धना गीत का वीडियो भी उसी दिशा में अग्रसर है,अमित सागर एक बेहतरीन गायक होने के साथ साथ वाद्ययंत्र बजाने में भी माहिर हैं इसके अलावा गढ़वाली गजल भी गाते हैं अमित सागर।

जौनसारी गीत शाऊँणी बटोर रहा है आजकल यूट्यूब पर सुर्खियां

अमित सागर ने उत्तराखण्ड को एंथम गीत दिया है जो हर सांस्कृतिक कार्यकर्म की आवाज बन चुका है या यों कहें जब तक चैत्वाली न बजे तब तक दर्शकों को मजा नहीं आता। अमित सागर नया वीडियो हे धना चैता की ही तर्ज पर रिलीज़ कर चुके हैं जिससे दर्शकों सहित निर्माता को भी हिट की उम्मीद है कई हद तक अभी तक ये वीडियो दर्शकों को पसंद भी आ रहा है और अभी तक 2 लाख से ऊपर व्यूज पा चुका है।

यूट्यूब की सनसनी करिश्मा शाह का नया डीजे मैशअप रिलीज़, साथ में इस बार अरेबिक भाषा का तड़का भी लगाया

चकराता एवं देहरादून में शूट हुए हे धना वीडियो का निर्देशन उत्तराखण्ड के अभिनेता एवं निर्देशक कांता प्रसाद के द्वारा किया गया है। अमित सागर ने गीत में संगीतकार की भूमिका स्वयं ही निभाई है। पहाड़ों के आसमानी दृश्य अमित शर्मा ने अपने कैमरे के माध्यम से दिखाए है। अभिनय की भूमिका में प्रशांत एवं योगिता की जोड़ी ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया है,पहाड़ों की हसींन वादियों एवं ड्रोन के कलात्मक शॉट्स की भरमार आपको पूरी वीडियो में देखने को मिलेगी। अमित सागर ने भी अपनी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए वीडियो में रॉकस्टार जैसा अंदाज दिखाया है। अमित सागर एक बेहतरीन गायक होने के साथ साथ वाद्ययंत्र बजाने में भी माहिर हैं इसके अलावा गढ़वाली गजल भी गाते हैं अमित सागर। इससे पहले ता छुमा गीत को फ्यूजन का रूप भी दे चुके हैं। मादेवा शिव जागर और बाँद नी दिखे दो प्रस्तुतियां और दे चुके हैं इस वर्ष।

जबसे चैत्वाली गीत सुपरहिट हुवा है तब से दर्शकों की उमीदें उनसे और भी ज्यादा बढ़ गई हैं, और किसी बड़े हिट सॉन्ग की उम्मीद कर रहे हैं। अमित सागर अपने लाइव शो के दौरान भी दर्शकों को थिरकाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और जोश के साथ अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देते हैं।

बामणी 2 गीत की रचना का क्या था उद्देश्य जानना जरुरी है – देखें पलायन पर कटाक्ष – गीत के माध्यम से

Hillywood NEWS
RAKESH DHIRWAN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here