Hil Top Ku Rasiya song पवन सेमवाल फिर से चर्चाओं में झान्पू बोडा के बाद हिलटॉप के रसिया गीत लेकर आये

0
1873
hil top ka rasiya song
Hil top ka rasiya song

Hil Top Ku Rasiya song

वैसे तो उत्तराखंड हमेशा ही चर्चाओं में बना रहता है | कभी अपनी गाथाओ के कारण तो कभी अपनी संस्कृतियों के कारण | लेकिन अब उत्तराखंड का चर्चाओं में आने का कारण कुछ और भी बन चुका है ,वो है हिलटॉप (शराब )| जी हाँ ,पवित्र देवभूमि के देवप्रयाग में जब शराब की फैक्ट्री स्थापना की जाने लगी तो ,कई लोगो का कहना था की इसकी स्थापना से रोजगार की राहें खुलेगी ,वही दूसरी तरफ कुछ लोगो ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया,और हो भी क्यों नहीं इस फैक्ट्री के लगने से देवभूमि में पवित्रता का नाश होना निश्चित था | देखते ही देखते सोशल मीडिया और सड़कों में अलकन्दा एवं भागीरथी के संगम देवप्रयाग में इस फैक्ट्री को लेकर विरोध ने एक क्रांति का रूप ले लिया |

Video : कैन भरमाई का वीडियो रिलीज, दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया

Hil Top Ku Rasiya song

हिलटॉप भगाओ आंदोलन में भुवन चंद खंडूरी के साथ -साथ कई साधु-संत व स्थानीय लोग भी आगे आने लग गए| जहां एक तरफ हर कोई इस फैक्ट्री का विरोध कर रहा था| वहीं दूसरी ओर सबके दिलो में राज़ करने वाले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने सबको दंग करने वाला बयान दे दिया| जिसे सुनके सब हैरान रह गए| हिलटॉप को लेकर एक बयान दिया, जिनमे वो हिलटॉप का समर्थन करते नजर आये| इस बयान के आते ही मामला और भी ज्यादा गर्म हो गया| हालाँकि बताया जा रहा है की नेगी के बयान को तोड़ मरोड़कर कर पेश किया गया | सोचने वाली बात यह थी की गढ़रत्न वो गीतकार हैं ,जिन्होंने “नौछमी नारायण ” जैसे गीतों से तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को बैकफुट पर आने को मजबूर कर दिया था | जिस वजह से उत्तराखंड में कांग्रेस अपना अगला चुनाव हार गयी थी| अपने सदाबहार गीतों से लोगो के दिलो में राज़ करने वाले गढ़रत्न के इस बयान ने सबको निराश और आहत कर दिया | साथ ही लोगो के दिलो में कहीं न कहीं गढ़रत्न के प्रति द्वेष की भावना भी जाग गयी | इसी बयान और शराब की फैक्ट्री के विरोध को मध्यनजर रखते हुए पवन सेमवाल ने एक बार फिर से सियासत पर वार करते हुए एक गीत “हिलटॉप का रसिया ” प्रस्तुत किया |

Narender Singh Negi : गढ़रत्न के जीवन की एक झलक, देखें ये ख़ास रिपोर्ट
Hil Top Ku Rasiya song

इस गीत को लिखा और गाया ह पवन सेमवाल ने ही है और भुवनेस्वरी प्रोडक्शन YOUTUBE CHANNEL पर इसे रिलीज़ किया गया है| पवन सेमवाल इससे पहले झांपू बोडा गीत से सुर्खियौं में आये थे जिस गीत ने सरकारी खेमे में खलबली मचा दी थी मामला पुलिस तक पहुंचा था | इस गीत दर्शको ने पवन को पूरा सपोर्ट प्रदान किया है यह बात कई लोगो ने कमेंट बॉक्स में लिखी भी है. गीत को काफी अच्छे खासे व्यूज भी YOUTUBE में मिल रहे हैं |
कुछ लोगो का यह भी कहना है की यह गीत हिलटॉप के विरोध में है इसलिए हम इसे सब लोगो तक पहुँचायेगे | देखना यह है की यह गीत (कटाछ) उत्तराखंड सरकार तक गढ़रत्न तक पहुँचता है या नहीं |
आप भी देखे इस गीत को साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीजिये |

जय उत्तराखंड

सीमा रावत की रिपोर्ट

देखिए अनिशा रांगर के साथ खास बातचीत :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here