Hillywood updates Live
Uttarakhand’s Top 5 Songs, Over 10 Million Views
हम उत्तराखंडी हर मामले में खुद को साबित कर रहे हैं। अगर बात करें संगीत के दुनिया की तो इस मामले में उत्तराखंड के लोग भी पीछे नहीं हैं। उत्तराखंड के गायकों ने अपने पारम्परिक और स्थानीय लोक गीतों को एक अलग पहचान दी है। इस डिजिटलाइजेशन के जमाने में उत्तराखंड के लोग कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। और अपनी पहाड़ की संस्कृति को कायम करने में एक मिसाल पेश कर रहे हैं। वैसे तो देखा जाय उत्तराखंड संगीत जगत में एक से बढ़कर एक गाने आये पर उनमे से कुछ गाने ऐसे हैं जिसने बहुत कम समय में अपने दमदार लिरिक्स बेहतरीन गीत संगीत से खूब धमाल मचाया और अपनी जबरदस्त आवाज़ से हम सभी उत्तराखंडियों के दिलों में राज किया।
यह भी पढ़े : रिलीज हुआ गजेन्द्र राणा का ‘सपना छोरी’ विडियो गीत, हिरोइन के कपड़ों को लेकर हुए ट्रोल (Sapna Chhori) hillywood Updates
आगे देखिये कौन से हैं वो टाॅप 5 सोंग जिसने यूट्यूब पर पार किये 10 मिलयन व्यूज और साथ ही उत्तराखण्ड संगीत जगत में बनाया बड़ा रिर्काड –
टाॅप 1 सोंग फ्योंलडिया – फ्योंलडिया गीत के रचनाकार थे स्व. श्री शिव प्रसाद पोखरियाल जिसके बाद कई गायकों ने इस गाने में अपनी आवाज दी पर इसे असली सफलता मिली किशन महिपाल की आवाज में साल 2017 में ये गाना जब यूट्यूब पर रिलीज किया तो इसके लेटेस्ट वरजन देखते ही देखते लोगों के बीच में इतना पाॅपुलर हो गया कि ये गढ़वाली गाना बन गया उत्तराखण्ड का पहला टाॅप 1 सुपरहीट गीत। और सिर्फ एक साल और कुछ महिने के अन्तराल में ही यूट्यूब पर इसे मिले पूरे 21 मिलियन व्यूज और यूट्यूब पर इस गाने का बन गया रिर्काड। आज भी इस गाने का जज्बा बरकरार है। ये अकेला ऐसा पहाड़ी गीत है जिसने उत्तराखण्ड संगीत जगत में रच दिया इतिहास।
टाॅप 2 सोंग चैता की चैत्वाली – उत्तराखण्ड संगीत जगत के लेजेन्ट कहे जाने वाले लोकगायक स्व0 चन्द्रसिंह राही का लोकप्रिय आंछरी जागर जिसे गाया अपने एक अलग अंदाज में अमित सागर ने और इस गाने ने सोशल मीडिया में आते ही मचा दी धूम और ऐसा जलवा बिखेरा कि कोई भी शादी हो या बारात या कोई स्कूल काॅलेज प्रोग्राम हर जगह इस गाने की धूम मची है और उत्तराखण्डी इस गाने पर जमकर थिरकते हैं। सफलता के नये आयाम छूने वाला ये पहाड़ी जागर को न सिर्फ उत्तराखण्ड से प्यार मिला बल्कि हर बोली भाषा के लोगों ने भी इसे पसंद किया। यूट्यूब पर इसे मिले हैं 18 मिलियन व्यूज।
Hillywood updates Live
यह भी पढ़े : ‘दबंग’ 3 शूटिंग के दौरान मलाइका अरोड़ा से पूछे गए सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब (Dabangg 3) hillywood Updates
टाॅप 3 सोंग थलकी बाजार – अब बात करते हैं बी.के. सावंत की आवाज में गाया कुमाउनी गाना थलकी बाजार की जिसे हमने रखा है टाॅप 3 में क्योंकि जैसे ही ये गीत सोशल मीडिया पर आया तो लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ा कि देखते ही देखते सिर्फ 6 महीने में इस गीत को यूट्यूब पर मिले 16 मिलियन व्यूज। लाजवाब गीत संगीत और खूबसूरत गीत संगीत के बीच फिल्माया थलकी बाजार सोंग लोगों को खासा पंसद आया। बी.के. सांवत चम्पावत के रहने वाले हैं पर खुद को उन्होंने पहाड़ से जोड़े रखा और इस क्षेत्र में वो शानदार काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : ‘दबंग’ 3 शूटिंग के दौरान मलाइका अरोड़ा से पूछे गए सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब (Dabangg 3) hillywood Updates
गढ़वाली गाने यहाँ सुनें !
http://hardikfilms.com/latest-garhwali-mp3-songs/
टाॅप 4 सोंग लेटेस्ट गढ़वाली डी.जे. मैशप 2019 – उत्तराखण्ड संगीत जगत में अब यूथ भी पीछे नहीं रहे जी हां हम बात कर रहे हैं रूहान भारद्वाज और करिश्मा शाह की सुपरहीट जोड़ी की जिन्होंने अपनी दिलकश आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है बोले तो ये बन चुके हैं अब युवा दिलों की धड़कन और इन दोनों की आवाज में गाया लेटेस्ट गढ़वाली डी.जे मैशप 2019 में यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा दिया। सिर्फ 6 महीने में इस गीत को यूट्यूब पर मिले 12 मिलियन व्यूज।
Hillywood updates Live
यह भी पढ़े : ‘दबंग’ 3 शूटिंग के दौरान मलाइका अरोड़ा से पूछे गए सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब (Dabangg 3) hillywood Updates
देखें विडियो
टाॅप 5 सोंग ढोल दमाउ बजी गैन – टाॅप 5 सोंग में अब वो गाना है जिसकी लिरिक्स और संस्कृति में पूरी पहाड़ी संस्कृति की झलक है। संगीता ढौंडियाल का ये गाना कोई कैसे भूल सकता है जिनकी मनमोहक और सुरीली सी आवाज में गीत ढोल दमाउ बजीगैन दर्शकों को काफी पंसद आया था अब तो उत्तराखण्ड की शादी ब्याह इस गाने के बिना अधूरे लगते हैं। यूट्यूब में इस गीत को मिले हैं पूरे 10 मिलियन व्यूज इसलिए ये गीत आता है हमारी लिस्ट में टाॅप 5 पर।
यह भी पढ़े : bollywood gosship. सुष्मिता ने बेटियों और बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की कुछ फोटो, फैन्स कर रहे तारीफ hillywood Updates








