
देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान देने की दिशा में हिमाद्रि फिल्म्स एक और खूबसूरत प्रस्तुति लेकर आ रहा है। कल 11 जून को देहरादून स्थित एम.जे. रेजीडेंसी होटल में हिमाद्रि फिल्म्स के बैनर तले निर्मित एक नए गीत का भव्य विमोचन किया जाएगा।
इस गीत को उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक दर्शन फर्स्वाण और मधुर कंठी लोकगायिका नीलिमा मिश्रा ने अपनी आवाज़ दी है। गीत के बोल और कंपोजिशन जाने-माने गीतकार एवं संगीतकार संतोष गौड़ ने तैयार किए हैं, जबकि संगीत संयोजन उत्तराखंड के मेलोडी किंग रामेश्वर गैरोला ने किया है। गीत में रिदम का शानदार संयोजन प्रसिद्ध रिदमिस्ट सुभाष पांडेय ने किया है। वहीं, गीत का मिक्सिंग एवं मास्टरिंग कार्य पवन गुसाईं द्वारा किया गया है। इस गीत की रिकॉर्डिंग हिमाद्रि रिकॉर्ड स्टूडियो और केदार स्टूडियो में संपन्न हुई।
यदि वीडियो की बात करें तो इसमें उत्तराखंड के लोकप्रिय अभिनेता अजय सोलंकी और अभिनेत्री शिवानी भंडारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वीडियो का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक सोहन चौहान ने किया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी जाने-माने सिनेमेटोग्राफर नवी बर्थवाल ने संभाली है। गीत की शूटिंग चमोली गढ़वाल के खूबसूरत रथ गांव में की गई है।
सोशल मीडिया पर फैलाया गया भ्रम, UKSSSC ने कहा- केवल आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा
यह गीत जीजा और साली की एक प्यारी और मनोरंजक मुलाकात पर आधारित है। गीत में साली अपने जीजा को अपने गांव आने का निमंत्रण देती है और गांव में चल रही ‘साग संबी’ की परंपरा का जिक्र करते हुए उन्हें स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करती है। लोक संस्कृति, पारिवारिक रिश्तों और पहाड़ी जीवन की मिठास को दर्शाता यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आने की उम्मीद है।
यह भी देखें –







