हिन्द देश की पहचान है हिंदी , 14 सितंबर हिंदी दिवस

0
2084

Hindi Diwas

हिंदी देश भर में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है | सरल और शीघ्र समझ में आने वाली इस भाषा को राष्ट्र भाषा भी कहा जाता है | प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर का दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है | हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सबसे ज्यादा बोली जाती है | हिंदी का अपने आप में बहुत बड़ा महत्व है क्योंकि हिंदी से जुड़ा हमारा राष्ट्र हिंद भी है,या यूँ कहे की हिन्द से ही हिंदी का निर्माण हुआ है | वैसे तो प्रधानमंत्री मंत्रालय से लेकर हर सरकारी कार्य हिंदी में होता है लेकिन फिर भी हिंदी कही गुम सी होने लगी है और इसका सबसे बड़ा कारण यह है की लोग अब हिंदी भाषा को ज्यादा महत्व नहीं देते | आजकल दौर चला है फैशन का जिसमे इंसान सोचता है की अगर वो इंग्लिश बोलेगा तो उसका स्तर बढ़ जायगा |

राज्य समीक्षा का सच्चाई पर आधारित गीत ”आंछरी ” रिलीज

यही कारण है की अब हिन्दुस्तान के लोग हिंदी को छोड़ दूसरी भाषाओ को महत्व दे रहे है | अक्सर देखा यह जाता की ही उचित शिक्षा का बहाना बनाकर तो कभी सरकारी शिक्षकों को सही न बताकर लोग अपने बच्चो को हाई एजुकेशन के लिए इंग्लिश स्कूल में भेज देते है साथ ही घर का वातावरण भी इस प्रकार बना दिया जाता है जहां पर बच्चे को इंग्लिश या अन्य भाषा के प्रति प्रेरित किया जाता है | इस परिवेश से हिंदी कही विलुप्त होती जा रही है |

रिलीज हुआ ‘‘प्रीत कु रोग’’ यूट्यूब में तेजी से हो रहा है वायरल

आपको बता दें हिंदी दिवस के अवसर पर अमित शाह ने हिंदी भाषा को सर्वश्रेष्ठ बताया है तथा हिंदी को बचाने की बात की है | जब देश से हिंदी पूर्णतः विलुप्त हो जाएगी तब इस देश को हिंदी का महत्व समझ में आयगा | हर भाषा का अपने आप में महत्व होता है लेकिन कोई अपनी भाषा को बोलने में शर्माता या छोड़ता नहीं है फिर हम क्यों अपने देश से हिंदी को विलुप्त करते जा रहे है |

त्रिजुगी नारयण में हुआ बावन द्वादशी मेले का समापन

हिंदी वो भाषा है जिसको बचाने का प्रयास व जिसका महत्व देश के प्रधानमंत्री ने भी समझा है फिर हम क्यों हिंदी को बचाने का प्रयास न करे | बच्चो को हाई एजुकेशन के लिए चाहे किसी भी स्कूल में भेजे किन्तु उन बच्चों को हिंदी के महत्व का अर्थ भी जरूर समझाया जाना चाहिए तभी यह हिंदी सदा अमर और श्रेष्ठ बनी रहेगी |

मेरे देश की शान है हिंदी
इस देश की पहचान हैं हिन्दी
कैसे हम भुला दे इस भाषा को
हमारे देश का अभिमान है हिंदी |

सीमा रावत की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here