पर्वतीय नाट्य मंच देगा मलेथा की ऐतिहासिक भूमि में 24 फरवरी को वीर भड माधो सिंह भंडारी गीत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे मुख्य अतिथि

0
2200
madho singh

मलेथा टिहरी गढ़वाल :
पर्वतीय नाट्य मंच मुंबई द्वारा 24 फरवरी को मलेथा की ऐतिहासिक भूमि में वीर भड़ माधो सिंह की गीत नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। शौर्य, वीरता बलिदान एवं विकास की अमरगाथा को मंचन के माध्यम से दर्शकों के समक्ष रखा जायेगा। पर्वतीय नाट्य मंच अब तक मुंबई सहित उत्तराखंड के कई जिलों देहरादून ,रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक समेत अब तक 11 मंचन कर चुका है ,पर्वतीय नाट्य मंच के निर्देशक एवं उत्तराखंड के सुप्रशिद्ध अभिनेता बलदेव राणा ने जानकारी देते हुए कहा यह 12 वां मंचन बेहद खास हैं क्योंकि इस बार माधो सिंह भंडारी की 424वीं जयंती पर ये मंचन होना है जो की अपने आप में उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।

बामणी 2 गीत की रचना का क्या था उद्देश्य जानना जरुरी है – देखें पलायन पर कटाक्ष – गीत के माध्यम से

उत्तराखंड सरकार के सानिध्य में यह पहला कार्यक्रम होगा जिसमे सूबे के माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी उपस्थित रहेंगे।
माधो सिंह भंडरी नृत्य नाटिका के लेखक बलदेव राणा हैं तथा कार्यकर्म संयोजन की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह रावत ने ली है,सेट डिजाइन राकेश पुंडीर होंगे और संगीतकार संजय कुमोला अपना संगीत देंगे।
24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से मलेथा के उन ऐतिहासिक खेतो के बीच वीरभड़ माधोसिंह भण्डारी कि अमर गाथा पर आधारित गीत-नृत्य नाटिका का मंचन होना है , जिन खेतो पर पानी लाने के लिए वीरभड़ माधोसिंह भण्डारी ने प्रथम सुरंग निकाली।और मलेथा कि 82 एकड़ भूमि को सिंचित करने के लिए उन्हें अपने बेटे का बलिदान देना पड़ा । राणा जी ने कहा कि अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने में पर्वतीय नाट्य मंच अपनी भूमिका निभा रहा है जिससे कि आने वाली पीढ़ियों को उत्तराखंड के वीर भड़ों का बलिदान याद रहेगा और जो उन्होंने अपनी भूमि के लिए त्याग किया है उसे सदैव अमर रखेगा।

उत्तराखंड में पलायन की स्थिति को बयां करता गीत “मेरा पीड़ा मेरा पहाड़ की” देखिये क्या है इसमें खास

बलदेव राणा माधो सिंह भंडारी के किरदार में होंगे जबकि उत्तराखंड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका रावत जिन्हें (भुली ऐ भुली में उत्कृष्ट अभिनय के लिए यूफा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है)उदीना की भूमिका में नजर आयेंगी।
मलेथा के ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट कार्यकर्म में अपना भरपूर सहयोग देंगे , साथ ही प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि ऐसे वीर भड़ की अमरगाथा देखने जरूर आएं जिस वीर ने अपनी भूमि की खुशहाली के लिए अपने पुत्र गजे सिंह का बलिगण दान कर दिया और उसी धरती में उन्ही खेतों में इसका मंचन होना है जिनके लिए माधो सिंह ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था।

सूबे के मुखिया होंगे मुख्य अतिथि
Hillywood News
Rakesh Dhirwan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here