हनी सिंह पे मोहाली में दर्ज हुआ मुकदमा, ‘मखना’ गाने पर हुआ विवाद

0
1033

बॉलीवुड के रैप सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मोहाली में मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें की हनी सिंह पर उनके नए गाने ‘मखना’ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। कुछ दिन पहले इस मामले पर राज्य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस से शिकायत की थी। बता दें राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस संदर्भ में एक चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़े : सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को लेकर विराट को तेंदुलकर ने दी ये सलाह

राज्य महिला आयोग की शिकायत पर हनी सिंह और भूषण कुमार के खिलाफ पंजाब के मोहाली के मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है. दोनों पर सेक्शन 294 (गीतों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना) और 506 (धमकाना) सहित कुछ अन्य धाराओं में ये मुकदमा दर्ज हुआ है। मनीषा ने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी को चिट्ठी लिखकर विरोध दर्ज किया था। इस बारे में मनीषा गुलाटी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था, “हमने पुलिस से कहा है कि वो मखना गाने में महिलाओं के लिए अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें.” मनीषा गुलाटी के मुताबिक़ महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने को पंजाब में बैन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े : आशिक ने मरने के बाद भी किया अपना वादा पूरा, देखिये क्या कुछ खास है गढ़वाली गीत ‘प्रीत’ वीडियो में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here