मसूरी माल रोड पर हुड़दंगियों का उत्पात, कार की छत पर बैठ शराब की बोतल लहराता दिखा युवक

0
99
Hooligans create ruckus on Mussoorie Mall Road; youth seen sitting on the roof of a car and waving a liquor bottle

मसूरी के माल रोड पर कुछ युवक शराब के नशे में उत्पात मचाते नजर आए। इनमें एक युवक अर्धनग्न अवस्था में कार की छत पर बैठकर हाथ में शराब की बोतल लहराता दिखाई दिया, इस तरह की घटनाओं पर लोगों ने नाराजगी जताई है पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में हुड़दंगियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। जिससे एक बार फिर हुड़दंगियों को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

बड़े बजट की फिल्मों पर बोले मनोज बाजपेयी, कहा- “इतना पैसा लगाना समझ से परे”

ताजा घटनाक्रम बीते शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। मसूरी के माल रोड पर कुछ युवक शराब के नशे में उत्पात मचाते नजर आए। इनमें एक युवक अर्धनग्न अवस्था में कार की छत पर बैठकर हाथ में शराब की बोतल लहराता दिखाई दिया, जबकि उसके साथी तेज आवाज में शोर-शराबा करते रहे।

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन जारी रहेगा, हाई कोर्ट ने PIL पर नहीं दी त्वरित सुनवाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुड़दंग करने वाले युवक यूके-17 डब्ल्यू-3081 नंबर की कार में सवार होकर माल रोड क्षेत्र में घूम रहे थे। घटना के दौरान कई पर्यटक और परिवार भी मौजूद थे, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है। स्थानीय नागरिकों ने मसूरी पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि पर्यटन सीजन में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

15 साल के वैभव के सामने इतिहास रचने का मौका, टीम इंडिया में चयन पर सबकी नजर

नागरिकों ने माल रोड, लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं मसूरी की पर्यटन छवि को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ लगातर अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात करती रहती है। बावजूद इसके मसूरी में हुड़दंगियों का उत्पात कम होता नजर नहीं आ रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ लगातर अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात करती रहती है। बावजूद इसके मसूरी में हुड़दंगियों का उत्पात कम होता नजर नहीं आ रहा है। जिससे लोग परेशान हैं।