रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद में सुलह की उम्मीद, 4 दिन से छत पर डटे निहंग सिखों से प्रशासन की वार्ता जारी

0
54
Hopes for reconciliation in the Rudraprayag Gurdwara dispute

देहरादून: रुद्रप्रयाग के नगरासू में स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में गतिरोध जारी रहने के कारण निहंग सिख Nihang Sikh  लगातार चौथे दिन भी छत पर डटे हुए हैं। हालांकि आज विवाद के समाधान की उम्मीद जगी है। निहंग सिखों से बातचीत के लिए चार सदस्यों का शिष्टमंडल गुरुद्वारे के भीतर पहुंचा है। प्रशासन, पुलिस और गुरुद्वारा प्रबंधन की मौजूदगी में बातचीत जारी है। दोनों पक्षों ने शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, हमें आस्था को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए और अगर कोई समस्या हो, तो लोगों को उस पर बातचीत करनी चाहिए। बातचीत से ही समाधान निकलेगा।

उत्तराखंड में मानसून का इंतजार जारी, 8 जिलों में येलो अलर्ट; 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, नागरासु में हुई घटना के संबंध में सरकार, प्रशासन और पुलिस सभी संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है और हमारे पुलिस महानिदेशक पिछले कुछ दिनों से लगातार संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि, सभी पक्षों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। अब कोई समस्या नहीं है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड देवभूमि है, एक ऐसी जगह जहां सभी का सम्मान किया जाता है। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि गुरुद्वारे और हमारे सभी धार्मिक स्थल गहरी आस्था और श्रद्धा के स्थान हैं। हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे हमारी अपनी गरिमा कम हो या धर्म को नुकसान पहुंचे। हमें आस्था को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए और अगर कोई समस्या हो, तो लोगों को उस पर बातचीत करनी चाहिए। बातचीत से ही समाधान निकलेगा।”

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शंकराचार्य ने उठाए सवाल,संतों की निष्पक्ष समिति बनाने की मांग

धामी ने कहा कि, चार धाम यात्रा के दौरान अब तक रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री, जो 40 लाख के आंकड़े के करीब हैं, आ चुके हैं। पिछले साल की तुलना में हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भी 20,000 से 25,000 की वृद्धि हुई है। शुरुआती दिनों में ही यह संख्या 1.25 लाख तक पहुंच गई है।

1947 के विभाजन की दर्दनाक कहानी लेकर आ रहे सनी देओल, फिल्म में 90s की डिंपल गर्ल की वापसी

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा है कि, ‘दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला है। हमने 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई घटना पर बातचीत की। वे हर चीज पर गंभीरता से नजर रख रहे हैं। उन्होंने हमारी बात सुनी। डीजीपी ने कल जो कार्रवाई की घोषणा की थी, उसके तहत जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। हमें भरोसा है कि जल्द से जल्द कार्रवाई होगी और वे क्रॉस एफआईआर पर भी एक्शन लेंगे। हमें यह भी भरोसा दिलाया गया है कि जिन पुलिस अधिकारियों ने युवक के साथ बदसलूकी की, उनसे पूछताछ की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।’