किच्छा में भीषण सड़क हादसा, चार घायल

0
166
accident

बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ई-रिक्शा में सवार एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा किच्छा के आदित्यनाथ चौक पर शुक्रवार को हुआ।

 

यह भी पढ़ें: पटवारी-लेखपाल समेत 416 पदों पर होगी भर्ती, 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

घायलों की जानकारी

घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। हादसे में उनका एक हाथ बाजू से कट गया, जबकि दूसरा हाथ कुचल गया। इसके अलावा उनकी दोनों आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

ई-रिक्शा चालक गोविंद का बाएं पैर का अंगूठा कट गया है, जबकि दो अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा सड़क क्रॉस कर रहा था तभी हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।