Housefull 4 Akshay Kumar : ‘हाउसफुल 4’ में रैप करते नजर आयंगे अक्षय कुमार

0
708

Housefull 4 Akshay Kumar : अक्षय कुमार भी छुपे रुस्तम ही हैं। वह न सिर्फ जबरदस्त ऐक्टर हैं बल्कि स्टंट भी परफेक्शन के साथ करते हैं और अब खबर आ रही है कि अक्षय रैप करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में रैप करते नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़े : रजनीकांत का नया विडियो ‘तेरा ख्यालों मा’’ हुआ रिलीज (tera khyalon ma)

बता दें कि अक्षय कुमार ने साल 2013 में एक सिंगर के तौर पर डेब्यू किया था। 2013 में आयी फिल्म ‘स्पेशल 26’ में उन्होंने एक गाने को अपनी आवाज दी थी। वहीं फिल्म ‘सिंह इज किंग’ में अक्षय ने स्नूप डॉग के साथ रैप भी किया था। हालांकि उस वक्त उन्होंने चंद लाइनें ही रैप की थी, लेकिन इस बार वह फुल फ्लेजेड सॉन्ग को रैप करने वाले हैं। Housefull 4 Akshay Kumar

मिशन मंगल का ट्रेलर यहाँ देखें

हालांकि अब इस बात पर फैसला किया जाना है कि यह रैप अक्षय अकेले करेंगे या फिर उनके साथ मीका सिंह भी होंगे। लग रहा है कि अब रैप करके अक्षय रणवीर सिंह को सीधी टक्कर देने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर की रैपिंग स्किल्स का कमाल लोग ‘गली बॉय’ में देख चुके हैं। इससे पहले भी वह कई इवेंट्स में अपने रैप का टैलंट दिखा चुके हैं। वहीं यह पहली बार होगा जब अक्षय रैपर अवतार में नजर आएंगे। ‘हाउसफुल 4’ को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, राणा दग्गुबाती, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा अक्षय के पास कई और फिल्में हैं, जिनमें ‘मिशन मंगल’, ‘गुड न्यूज’, ‘लक्ष्मी बम’ और ‘सूर्यवंशी’ शामिल हैं।

यह भी पढ़े : शाहरुख खान जल्द ही कमबैक करेंगे राजकुमार हिरानी के साथ नई फिल्म में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here