उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के डीएम दीपक रावत IAS Deepak Rawat का सोशल मीडिया में गंगा नदी के किनारे गाडी में शराब की बोतल के साथ पकड़े हुए व्यक्ति का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े : बेहद 2 टीवी सीरियल के ऐक्टर शिविन नारंग हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरी दुनिया इस वक़्त कोरोना जैसी महामारी के संकट से झूझ रही है। बडे -बड़े देशों ने कोरोना के सामने घुटने टेक दिए है। कोरोना भारत में भी अपनी पकड़ बनाते हुए नज़र आ रहे है। हालांकि अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है। जिसका कारण सही समय पर देशभर में लॉक डाउन करना, लेकिन हाल ही में देशभर में कुछ शर्तों के साथ लॉक डाउन खुल चुका है। तकरीबन 1 महीने के बाद सड़कों और बाज़ारों पर रौनकें वापस आने लगी है। यहाँ तक कि देश में शराब के ठेके भी खुल चुके है। जब से शराब के ठेकों को खोला गया है, देश के कोने -कोने में शराब के ठेकों के बाहर लोगों का जमवाड़ा लगना शुरू हो गया है। इतनी भीड़ तो आज तक किसी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे के बाहर देखने को नहीं मिली। जितनी भीड़ पहले दिन शराब के ठेकों के खुलने के बाद देखने को मिली। लोग तो सुबह ही जाकर ठेकों के बाहर लम्बी लम्बी लाईने लगा रहे है।

यह भी पढ़े : नेहा कक्कड़ बनी यूट्यूब की सबसे बड़ी दूसरी फीमेल सेंसेशन, यूट्यूब पर नेहा को देखा गया बिलियन बार
जहाँ तक तरफ शराब के ठेके खुलने से शराबियों के चेहरों पर रौनक नज़र आ रही है। वही दूसरी ओर पूरा देश शराब के ठेकों का विरोध करता हुआ नज़र आ रहा है। अभी तक लोग लॉक डाउन के चलते भूखमरी से मर रहे थे ,लेकिन अचानक से शराब पीने के लिए लोगों के पास पैसे कहाँ से आ रहे है। शराब की पहले दिन की बिक्री से देश की अर्थव्यवस्था जो कई दिनों से डगमगा रही थी, अचानक से ऊपर चली गई।
उत्तराखण्ड में भी यही हाल है, उत्तराखण्ड में हर दिन शराब के ठेकों के बाहर लोगों की लम्बी लम्बी लाईने नज़र आ रही है। लेकिन सरकार को तो सिर्फ शराब की बिक्री से मतलब है। हाल में उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में गंगा नदी के किनारे एक शख्स गाडी में सवार शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया। जिसे खुद हरिद्धार जिले के डीएम दीपक रावत ने रंगे हाथों पकड़ा है। उसके बाद दीपक रावत ने उस शख्स की जमकर क्लास लगाई और उस शख्स के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये है।
गंगा किनारे मदिरापान।Video Source: YouTube
Posted by Mission IAS on Wednesday, May 6, 2020
यह भी पढ़े : पर्यावरण को बचाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने खुद से लिए तीन बड़े फैसले
सोशल मीडिया में IAS Deepak Rawat का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहाँ तक तरफ लोग दीपक रावत की तारीफों के पुल बांध रहे है ,दूसरी ओर कुछ लोग इसे दीपक रावत का पब्लिक स्टंट भी कह रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि जब सरकार ने शराब की बिक्री पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। तो दीपक रावत ने उस शख्स को इतनी खरी खोटी क्यों सुनाई ?जब कि वो शराब नहीं पी रहा था, सोशल मीडिया में कुछ लोग इसका जमकर विरोध करते हुए नज़र आ रहे है।
यह भी पढ़े : प्रीतम भरतवाण ने यूट्यूब में शुरू किया “अपना गीत, अपना जागर”
आपको बता दे कि उत्तराखण्ड में दीपक रावत का नाम सुनते ही लोग गलत या अवैध काम करने में कतराते है जहाँ जहाँ इनकी छत्रछाया पढ़ी है वहां तो कुछ न कुछ सुधार ज़रूर हुआ है। यहाँ तक की अस्पतालों से लेकर स्कूलों में इनका बड़ा ही खौफ रहता है। इसके इलावा सोशल मीडिया में ये काफी एक्टिव रहते है। आये दिन सोशल मीडिया में इनकी वीडियोज ज़रूर देखने को मिलती है। जिसमे कभी किसी गरीब इंसान की मदद करते हुए नज़र आते है या फिर कभी किसी गलत काम का भांडा फोड़ते हुए नज़र आते है या कभी बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नज़र आते है। इतना ही नहीं यह कभी पुलिस वालों को अपने घेरे में लेते है या फिर किसी पेट्रोल पंप में छापा मारते हुए नज़र आते है।








