ICC CWC 2019 : पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन ने धोनी पर साधा निशाना

0
693

आईसीसी की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी को अपने दस्तानों पर बने ‘भारतीय सेना के बलिदान चिन्ह’ को हटाने का निर्देश दिए जाने के बाद पाकिस्तान के एक मंत्री ने उनपर निशाना साधा है। पाकिस्तान सरकार में विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद हुसैन ने ट्वीट किया है, ‘धौनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने गए हैं महाभारत करने के लिए नहीं। भारतीय मीडिया में क्या बेहूदा डिबेट चल रहा है। भारतीय मीडिया का एक धड़ा युद्ध के प्रति इतना ज्यादा आसक्त हैं कि उन्हें सीरिया, अफगानिस्तान या रवांडा मर्सनेरी (किराए के सैनिक) बनाकर भेज देना चाहिए। बेवकूफ।’

महेंद्र सिंह धोनी के घर में हुई चोरी की वारदात, पकड़े जाने पर कई चोरियों का खुआ राज

साल 2011 में धौनी मिली थी लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि
गौरतलब है कि भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि उनका मंत्रालय इस मामले में तफ्तीस करेगा। महेंद्र सिंह धौनी की नेतृत्व वाली दो विश्व विजेता टीमों का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने भी इस पूर्व कप्तान का समर्थन किया है। गौरतलब है कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी को मैदान पर मैच के दौरान कोई भी ऐसी चीज नहीं पहननी है जिस पर धार्मिक या राजनीतिक संदेश हो। भारत की प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) ने साल 2011 में विश्व कप जीतने के तुरंत बाद महेंद्र सिंह धौनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा था।

महेंद्र सिंह धोनी के घर में हुई चोरी की वारदात, पकड़े जाने पर कई चोरियों का खुआ राज

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here