आई सी सी. सीडब्लूसी : विश्वकप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका से

0
1412

समस्त देशवासियों की उम्मीदों को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के सबसे अहम सफर का आगाज बुधवार को विश्व कप में लगातार दो मैच हार चुकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेंगे। इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली की क्रिकेट परीक्षा अब होगी। भारत के पास मैच विनर्स की कमी नहीं है और उनमें पहला नाम खुद कप्तान कोहली का है लेकिन इसमें वह आभामंडल नहीं दिख रहा जो महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली 2011 की विश्व कप विजेता टीम में था।

उत्तराखंड में एक ही दिन में तीन सड़क हादसे ,1 की मौत 20 लोग घायल

टीम इंडिया को यहां आने के बाद से काफी आराम मिल चुका है। बाकी टीमें दो दो मैच खेल चुकी है जबकि भारत का यह पहला मैच है। टूर्नामेंट का पहला मैच हमेशा अहम होता है और इस बार सामना दक्षिण अफ्रीका से है जिसका मनोबल इंग्लैंड और बांग्लादेश से हारकर पहले ही टूटा हुआ है। तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी चोट के कारण बाहर हैं जबकि डेल स्टेन कंधे की चोट से उबर नहीं सके हैं। हाशिम अमला को पहले मैच में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर की गेंद हेलमेट पर लगी थी।

चुनाव के बाद हिमांचल में छुट्टियां मना रहे है सन्नी देओल, यूजर बोले गुरदासपुर भी आ जाओ

गेंदबाजी में देखना यह है कि कोहली तीसरे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उतारते हैं या नहीं । एक भी मैच खेले बिना केदार जाधव को उतारा जाता है या विजय शंकर टीम में रहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि दक्षिण अफ्रीकी टीम खराब दौर से जूझ रहे है और फिटनेस समस्यायें भी गहरी है। लेकिन कागिसो रबाडा का एक स्पैल उसके लिये कहानी बदल सकता हैं। मौसम से मदद मिलने पर रबाडा भारत के सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन के लिये परेशानी का सबब बन सकते हैं । वैसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला से लेकर अब तक पर्याप्त रन नहीं बना पाने के कारण दोनों का आत्मविश्वास हिला हुआ होगा।

बॉयफ्रेंड की वजह से डिप्रेशन में चली गयी थी नेहा ककड़, बिग बॉस 13 में कर सकता है एंट्री हिमांश कोहली

दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी में एबी डिविलियर्स की कमी बुरी तरह खल रही है। स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजों की कलई बार बार खुल रही है । ऐसे में भारतीय स्पिनरों के 20 ओवर खेलना उनके लिये मुश्किल होगा । कुल मिलाकर पलड़ा भारत के पक्ष में लग रहा है।

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here