यदि आप पुराने गीतों के शौक़ीन हैं तो ये मैशअप जरूर सुनना चाहिए ! गढ़वाली-कुमाउनी सदाबहार गीतों का मॉडर्न मैशअप !!

0
1339
modern pahadi mashup

संगीत दिल को शुकुन पहुंचाता है और जब बात हो गढ़वाली गीतों की या कुमाउनी गीतों की तो आप अकेले में डीजे सांग्स कभी नहीं गुनगुनाते होंगे,क्योंकि पुराने गीतों की बात ही कुछ अलग थी वो गीत अपने आप में एक रचना हैं जो पूरी तरह ताज़ी और नई हैं।और जब गीत हों नरेंद्र सिंह नेगी के तो बात ही अलग हो जाती है।

जरूर पढ़ें : जौनसारी गायक अरपित शिखर का ‘बाई सुवा’ पहाड़ी मैशअप रिलीज़ !! दर्शकों को पसंद आया नया मॉडर्न अंदाज !! देखें आप भी !

लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने ऐसे अनगिनत गीतों को आवाज दी जो सदा के लिए अमर हो गए और आश्चर्य होता है जब ये देखने को मिलता है कि आज की युवा पीढ़ी भी इनके गीतों को पूरी तन्मयता के साथ सुनती है और यही कारण है कि आज के गायकों ने इनके गीतों को कवर सांग का नाम दिया है और फिर वो गीत सभी को याद दिला दिए।

जरूर पढ़ें : मॉडर्न पहाड़ी मचा रहे हैं यूट्यूब पर धूम !! आशीष, तरुण का मॉडर्न पहाड़ी मैशअप पार्ट 2 रिलीज़ !!

जो भी गायक इनके गीत गुनगुनाते हैं उन्होंने ये गीत बचपन में जरूर सुने होंगे और रेडियो,सीडी ,डीवीडी का दौर होने के बाद भी नेगी जी की आवाज ने अपनी सारी सीमाएं लांघते हुए घर घर में जगह बनाई। चाहे घस्येरी हो या उम्रदराज एक बुजुर्ग व्यक्ति जो भी इनके गीत सुनता है उसका जुड़ाव अपने से कर लेता है क्योंकि इनकी रचनाओं में उनका दर्द झलकता है।

जरूर पढ़ें : राम कौशल ने गाया लस्या पालकुराली के विष्णु अवतारी ‘नरसिंह भगवान’ का जागर !! सुनें आप भी

उन्हीं कुछ गीतों को पहाड़ी मॉडर्न युवाओं ने मैशअप का नाम दिया है जिनमें हयूँद का दिना ,घुघूती घुरोंण लेगी,तुम्हारी माया मा इन गीतों को पहाड़ की आवाज नरेंद्र सिंह नेगी ने गाया है।
वहीँ दो युवा गायकों का गाया हुआ गीत दगड़ा लिजे दया जिसे गुंजन डंगवाल और अमित थपलियाल आवाज दे चुके हैं।

जरूर पढ़ें : किशना की फ्योंलडिया ने बनाया रिकॉर्ड। बना यूट्यूब पर 2 करोड़ व्यूज पाने वाला पहला गढ़वाली गीत !

इन पुराने सदाबहार गीतों को आवाज दी है आकाश भट्ट और अनिल भट्ट ने और राहुल बौरियान ने संगीत से सभी को एक बार फिर प्रभावित किया है।
वीडियो में गीतों को अमनदीप पुंडीर और अर्नव डंगवाल गुनगुनाते नजर आए।

जरूर पढ़ें : शास्वत जे पंडित का मैश-अप रिलीज़। आप भी सुनिए ढोल और गिटार का ये मिश्रण ढोलतार !

आप भी देखिए मॉडर्न पहाड़ियों का ये अंदाज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here