क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत और नूज़ीलैण्ड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हुए मैचों की संख्या में गुरुवार को एक बार और इजाफा हो गया। ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड का मैच होना था जो भारी बारिश के चलते नहीं हो सका। सुबह से ही हो रही बारिश के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका। यह इस विश्व कप में बारिश के कारण रद्द हुआ चौथा मैच है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं।
फिल्म ‘सुपर 30’ दर्शको को सुनने को मिलेगा उदित नारायण का एक रोमांटिक गीत
मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। भारत के तीन मैचों में पांच अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर ही बनी हुई है। बारिश के कारण इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। रद्द हुए चार मैचों में से यह तीसरा मैच है, जिसमें टॉस भी नहीं हो सका। दक्षिण अफ्रीका और विंडीज के मैच में पहली पारी के सात ओवर का ही खेल हो पाया था।
16 साल बाद होगा मुकाबला, न्यूजीलैंड और भारत का मैच आज
इंग्लैंड में इस समय बारिश ने कहर ढह रखा। लगातार बारिश होने के कारण मैचों के आयोजनों में भी परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने भी हाल के दिनों में बारिश की आशंका जताई है। भारत को अब अपना अगला मैच रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है।
Next inspection at 3 PM local time#CWC19 pic.twitter.com/1KmoTdoWc8
— BCCI (@BCCI) June 13, 2019
An update from @TrentBridge: the next inspection is at 11:30AM ????#INDvNZ #CWC19 pic.twitter.com/VuNWA5moPQ
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 13, 2019
हिलीवूड लाइव





