सट्टा बाजार ने बताया भारत को वर्ल्ड कप जितने का दावेदार

0
646

“भारत और न्यू जीलैंड के बीच वर्ल्ड कप-2019 का पहला सेमीफाइनल होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड और 5 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होनी है। सट्टा बाजार में भारत को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है”।

“ये फोर का सिग्नल क्या होता है?” विराट-अनुष्का का वीडियो हुआ वायरल

लीग चरण में 9 में से 7 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला भारत सट्टेबाजों की नजर में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है। राउंड रॉबिन चरण में 2 बार के चैंपियन भारत का न्यू जीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि टीम को एकमात्र हार मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी। भारत सेमीफाइनल में आज मैनचेस्टर में न्यू जीलैंड से भिड़ेगा जबकि पांच बार का चैंपियन और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया गुरुवार को बर्मिंगम में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगा।

बामणी फेम ‘नवीन सेमवाल’ का गीत पांगरी का मेला हुआ रिलीज, बेटे ‘मोहित सेमवाल’ ने निभाई बाल कलाकार की भूमिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here