राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान उनकी पत्नी, अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को प्रदान किया। समारोह का यह पल बेहद भावुक रहा और देओल परिवार की भावनाएं साफ तौर पर देखने को मिलीं। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र का नाम घोषित होते ही उनकी बेटी अहाना देओल भावुक हो गईं।
हरिद्वार-ऋषिकेश को लेकर हरियाणवी यूट्यूबर का विवादित बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें हेमा मालिनी को नम आंखों के साथ यह सम्मान ग्रहण करते हुए देखा जा सकता है। गुलाबी साड़ी में मौजूद हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लिया, जबकि अहाना देओल अपनी मां के सम्मान ग्रहण करने के दौरान तालियां बजाती नजर आईं। उनके पति वैभव वोहरा भी समारोह में मौजूद थे। यह पूरा दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।
महंगाई का नया झटका: पेट्रोल ₹102 के पार, डीजल भी हुआ महंगा
इससे पहले मीडिया से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि इस सम्मान से पूरा देश खुश है और अगर धर्मेंद्र जी आज जीवित होते तो वे स्वयं इसे पाकर बेहद खुश होते। बता दें कि 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का निधन हो गया था। हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ के रूप में मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशकों से अधिक लंबे करियर में अपने अभिनय से करोड़ों लोगों का मनोरंजन किया और भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी।








