युवाओं के लिए प्रेरणादायक वीडियो सांग “समूह ग” हुआ रिलीज़

0
1242

Garhwali Video

उत्तराखंड के युवा, आज किस क्षेत्र मे अपना नाम नहीं कमा रहे है, हर एक फील्ड में वो बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है, हिलीवूड इंडस्ट्री में भी आज युवा अपने हुनर से सबका ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं साथ ही मौजूदा हालत को भी वो बहुत अच्छे तरीके से समझते है, तभी तो वो कभी शार्ट फिल्मो के ज़रिये या फिर एल्बम सॉन्ग के ज़रिये इसे सन्देश के रूप में दर्शको तक पहुंचते रहते है फिर चाहे वो उत्तराखंड मे जनम लेती पलायन की समस्या हो या फिर चाहे युवाओ की बेरोजगारी की समस्या हो, इसी से रिलेटेड हाल ही में यू टूवूब में रिलीज़ हुआ है, आज के डी.जे. सॉंन्ग, मैशप सॉन्ग और लव कपल रोमांटिक सॉन्ग की भीड़भाड़ से हटकर युवा कलाकर आकाश भट्ट का एक गढ़वाली गीत समूह ग (ग्रुप c), जिसे दर्शको से काफी अच्छी प्रतिक्रियाये मिल रही हैं, जिसके बोल लिखे गए है, अनिल भट्ट द्वारा और इसमें अपना म्यूजिक दिया है राहुल भोरियानं ने।

Garhwali Video

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 500 विद्यार्थियों ने देखी गढ़वाली फिल्म ‘कन्यादान’, पढ़े रिपोर्ट

इस वीडियो सांग में आकाश भट्ट ने गाने के साथ खुद अभिनय भी किया है. समूह ग वीडियो सांग एक प्रेणादायक गीत है जिसे उन युवा युवती को डेडिकेट किया गया है, जो गांव से बड़े शहर की तरफ आते है और गवर्मेंट जॉब की तयारी करते है, इस दौरान उन्हें किन मुश्किलों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और अंत में कैसे वो अपने लक्ष्य को पा लेते है इस वीडियो सांग के ज़रिये बड़े ही साधारण तरीके से दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की गई है, साथ ही कोशिश की गई है एक प्रेरणा देने की कि हमेशा मेहनत करती रेहनी चाहिए, एक दिन वो अपने लक्ष्य में जरूर सफल होंगे
युवा दर्शक भी इस गीत को काफी पसंद कर रहे हैं अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो सर्च करके देख सकते है समूह ग।