बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Esha Gupta)की इंस्टाग्राम तस्वीर उनके प्यार का इशारा कर रही है। लोग भी उनकी तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लॉक डाउन के चलते मानो सब कुछ थम सा गया है। इस डिजिटल ज़माने में लोग घर बैठे बैठे मोबाइल फ़ोन के साथ ज़्यादातर समय बताते हुए नज़र आ रहे है। बॉलीवुड जगत भी घर बैठे -बैठे अपने पुराने यादगार पलों को याद कर सोशल मीडिया मीडिया में कुछ ना कुछ शेयर करते हुए नज़र आ रहे है।किसी को फिल्मों की शूटिंग याद आ रही है, तो कोई अपने विदेश टूर को मिस कर रहा है। वैसे तो बॉलीवुड सितारे अपने फैंस से कुछ भी नहीं छुपाते है। यहाँ तक कि प्यार से जुडी बातों को भी इशारों इशारों में फैंस को बता ही देते है। हाल ही में बॉलीवुड की हॉट गर्ल ने इशारा करते हुए अपने प्यार का खुलासा किया है। जी हाँ ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम हैंडल में एक तस्वीर शेयर करते हुए करते हुए लिखा” आई लव यू। ईशा की इस तस्वीर को लाखों लोग लाइक कर चुके है।

यह भी पढ़े : कोरोना वारियर की सुरक्षा के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फैंस से की कुछ यूँ सिफारिश
तस्वीर में ईशा के साथ एक और शख्स खड़ा है।और दोनों ही ब्लैक ऑउटफिट में नज़र आ रहे है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए ईशा ने लिखा- te amo mucho mi amor। जिसका हिंदी में मतलब है कि “मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, तुम ही मेरा प्यार हो। खबरों की माने तो ईशा के साथ में खड़ा शख्स एक स्पैनिश बिजनेसमैन है। जिसे ईशा डेट कर रही हैं। लोग तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दे कि ईशा गुप्ता ने महेश भट्ट की फिल्म ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे।
यह भी पढ़े :धमाकेदार डांस विडियो काजल (Kajal video) रिलीज़ होते ही वायरल हो रहा है – देखना तो बनता है |
ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था। यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था। ईशा गुप्ता इंस्टा में काफी सक्रिय रहती है।








