जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण जल्द लेकर आ रहे हैं नथुली वीडियो सॉन्ग ! अजय सोलंकी दिखेंगे नए लुक में ! देखें पोस्टर !

0
2085
nathuli preetam

जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण जल्द सभी संगीतप्रेमियों को ‘नथुली ‘की सौगात देने वाले हैं ,जिसका पोस्टर रिलीज़ हुआ है ,लोककला एवं संस्कृति को संजोने वाले जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के हर गीत का दर्शक इन्तजार करते हैं।

जरूर पढ़ें : जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने गाया “रथ हंत्या जागर “प्रसंग! जागर सुनकर दर्शक हुए भावुक !!

चार धाम प्रोडक्शन हाउस से नथुली वीडियो गीत रिलीज़ होगा जैसा कि पोस्टर से पता चल रहा है। अभिनेता अजय सोलंकी फर्स्ट लुक में नए लुक में नजर आ रहे हैं अभी तक आप उनको लम्बे बालों में कईचित्रगीतों में देख चुके हैं।

AJAY SOLANKI

शिव जी कैलाश रैंदन शिव जागर के बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण कोई गीत दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं ,हर गीत से श्रोताओं के दिलों में छाने वाले प्रीतम भरतवाण के गीतों को दर्शक दिल में बसाते हैं,गीत को संगीत संजय कुमोला ने दिया है।

पढ़ें जागर सम्राट का जीवन परिचय : हिमालय पुत्र प्रीतम भरतवाण का पदमश्री तक का सफर !! पढ़ें खास रिपोर्ट !!

नथुली गीत में अजय सोलंकी के साथ वीना रावत मुख्य भूमिका में दिखेंगी। नथुली गीत से जुडी हर खबर आप तक हिलीवूड न्यूज़ के माध्यम से जरूर दी जाएगी। ‘नथुली’ गीत जरूर खास होगा क्योंकि नथुली का बीच फूल भंवरया गीत प्रीतम भरतवाण पहले भी गा चुके हैं तो इस बार क्या कुछ नया होगा जरूर देखने योग्य होगा।
Hillywood News
Rakesh Dhirwan

नथुली गीत का पोस्टर :

nathuli

नथुली प्रोमो:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here