जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का ‘नथुली’ वीडियो रिलीज़ ! दर्शकों को पसंद आई नथुली रम झम ! देखें वीडियो !

0
1787

Nathuli Garhwali Video

जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण नथुली गीत का वीडियो रिलीज़ कर चुके हैं। नथुली गीत में अजय सोलंकी एवं वीना रावत मुख्य भूमिका में हैं।

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों की बात ही कुछ खास होती है,और जब से नथुली गीत का प्रोमो रिलीज़ हुआ था तबसे ही दर्शक इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे,
जो आज सुबह 11 बजे चारधाम प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीज़ हुआ है।

जरूर पढ़ें : रिलीज़ हुआ v cash का हिट मेरा डाण्डा गौं म्यूजिक वीडियो ! वीडियो को दिया मॉडर्न अंदाज !

नथुली गीत के गीतकार जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ही हैं,लोकभाषा एवं लोकसंस्कृति के प्रति समर्पित पदमश्री भरतवाण ने इस गीत में पहाड़ के युवाओं का सेना में जाना और उसकी प्रेम कहानी को अपनी कलम से बयां किया है।

जरूर पढ़ें : साहब आकांक्षा की खूबसूरत जोड़ी ने मेरी दगड़्या गीत में दी आवाज !साहब सिंह रमोला ने लिखे हैं गीत के बोल !

पहाड़ के युवाओं में देश सेवा का जोश देखते ही बनता है ,मात्र 17 से 18 साल की उम्र में सेना में भर्ती होने वाले युवा देश रक्षा की खातिर सीमा पर तैनात होते हैं लेकिन गीतकार ने सैनिक के जीवन के दूसरे पहलू को गीत का रूप दिया है।देश सेवा के लिए जवान का जाना और वापसी में ये वादा कर के जाना कि तुम सज संवर के रहना नथुली (उत्तराखण्डी स्त्रियों का नाक में पहने जाने वाला आभूषण) पहन के रहना मैं बारात लेके आऊंगा।गीत के बोल रम झम गीत को बहुत ही आकर्षक बनाता है।

जरूर पढ़ें : अर्जुन तनवर जल्द कर रहे हैं वापसी हिरकणि गीत का प्रोमो रिलीज़ ! जल्द रिलीज़ होगा वीडियो !

आम युवाओं की तरह फौजी की भी एक प्रेम कहानी होती है लेकिन देशप्रेम की खातिर अपनी प्रियशी को भी छोड़कर जाना पड़ता है और फिर लम्बे अरसे बाद मुलाकात होती है।सेना में भर्ती होने के बाद एक सैनिक 9 माह(रंगरूट)के कठिन प्रशिक्षण के बाद पूरे रूप से सेना में शामिल होता है।इसी की एक झलक आपको वीडियो की शुरुवात में ही मिल जाएगी।

जरूर पढ़ें : नेपाली रांसों गीत यूट्यूब पर हिट ! मानो न मानो हिट देने का फार्मूला अनिशा रांगड़ और केशर पंवार के पास है !

अभिनय की भूमिका में अजय सोलंकी भी एक सिपाही के लुक में नजर आए ,आपने अक्सर अजय सोलंकी को लम्बे बालों के साथ देखा होगा लेकिन इस गीत के लिए अजय ने अपना चिर परिचित लुक ही बदल लिया।नए नए भर्ती हुए जवान की भूमिका में भी अजय सोलंकी शानदार नजर आए,साथी अभिनेत्री वीना रावत के साथ अजय की शानदार जोड़ी जमी। गीत के शुरुवात में दोनों के बीच गढ़वाली में संवाद भी देखने को मिला जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

जरूर पढ़ें : यूट्यूब पर रिलीज हुआ ‘नैना रे नैना’ गीत, यहां देखें वीडियो

बांग्लादेश काला डाण्डा,हम कुशल छों माँ जी जैसे देशप्रेम को जगाने वाले गीत प्रीतम भरतवाण के लोकप्रिय गीत रहे हैं। प्रीतम भरतवाण की मधुर आवाज और संगीतकार संजय कुमोला के शानदार संगीत से सजा है नथुली गीत।वीडियो निर्देशन सोहन चौहान ,कोरियोग्राफ सैंडी गुसाईं ,छायांकन एवं संपादन गोविन्द नेगी ने किया है।
Hillywood News
Rakesh Dhirwan
देखिए नथुली सजे रम झम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here