उत्तराखंड की फिल्म और संगीत इंडस्ट्री से जुड़े जाने-माने अभिनेता, एंटरटेनमेंट एंटरप्रेन्योर एवं Hardik Films Entertainment Pvt. Ltd. के संस्थापक जस पंवार “जस्सी” ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की।
केदारघाटी के एक साधारण परिवार से निकलकर पिछले करीब 20 वर्षों से उत्तराखंड की कला, फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय जस पंवार Jas Panwar ने अपने कार्यों के माध्यम से राज्य के कलाकारों और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गढ़वाली और कुमाऊनी संगीत जगत में उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ कार्य किया है, जिनमें Narendra Singh Negi, Manglesh Dangwal, Kishna Mahipal, Gajendra Rana, और Pritam Bhartwan जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
इसके साथ ही उन्होंने “मिशन देवभूमि” और “हैलो यूके” जैसी फिल्मों में अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई। एक कलाकार के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बिजनेस में भी सक्रिय रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।
राजनीतिक जीवन की बात करें तो जस पंवार इससे पहले कांग्रेस के संस्कृत प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर रह चुके हैं, साथ ही रुद्रप्रयाग से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
अब उन्होंने Bharatiya Janata Party का दामन थामते हुए कहा कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के विजन और विकासवादी सोच से प्रेरित हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा लाई गई फिल्म नीति की सराहना करते हुए इसे राज्य की फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा अवसर बताया।
जस पंवार ने कहा कि वे उत्तराखंड की कला, संस्कृति और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राजनीति के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनके इस कदम को उत्तराखंड की राजनीति और सांस्कृतिक क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में देखा जा रहा है।







