जिओ ने निकला एक शानदार ऑफर, मिलेंगे कई फायदे

0
954

एयरटेल-वोडाफोन के बाद रिलायंस जियो रिचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। रिलायंस जियो अपने प्रीपेड कस्टमर्स को 198 रुपये और 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर फ्री अजियो कूपन दे रहा है। इस ऑफर का फायदा नए और मौजूदा जियो कस्टमर्स दोनों उठा सकते हैं। ये ऑफर सिर्फ 3 जून से 14 जुलाई 2019 तक के लिए है।

198 रुपये का रिचार्ज
198 रुपये का रिलायंस जियो रिचार्ज कराने पर सभी कस्टमर्स को 198 रुपये का ही अजियो कूपन मिलेगा। अजियो रिलायंस की शॉपिंग वेबसाइट है जिसपर ग्राहक कपड़ों से लेकर एक्सेसरी खरीद सकते हैं। इस कूपन को पांच बार रिडीम किया जा सकता है लेकिन यूजर्स एक महीने में सिर्फ एक ही बार कूपन का इस्तेमाल कर पाएंगे। आप इसका फायदा तभी उठा पाएंगे जब 999 रुपये की खरीदारी करेंगे। इसका फायदा उठाने के लिए 14 जुलाई तक रिचार्ज करवाना होगा।

छप्पे छुणक्याली यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, केशर पंवार एक बार फिर सुर्खियों में

399 रुपये का रिचार्ज
399 रुपये के जियो प्रीपेड रिचार्ज पर कस्टमर्स को 399 रुपये का अजियो कूपन मिलेगा। इस कूपन को भी पांच बार रिडीम कराया जा सकता है और यह भी एक महीने में एक बार ही रिडीम करवाया जा सकेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए न्यूनतम 1,399 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

फिल्म ‘सुपर 30’ दर्शको को सुनने को मिलेगा उदित नारायण का एक रोमांटिक गीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here