इस साल की पहली फिल्म सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली बनीं ‘कबीर सिंह’, मुंबई में होगा जश्न

0
1037

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ का कारोबार दो सौ करोड़ रुपये के पार जाने की खुशी आज खुलकर मनाने का फैसला किया है। फिल्म से जुड़े सारे कलाकार और तकनीशियन गुरुवार की शाम बांद्रा के एक लॉज बार में जुटेंगे और इस कामयाबी का जश्न मनाएंगे। इस जलसे में फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दूसरे कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े : पॉपअप कैमरे वाला फोन रियलमी एक्स भारत में 15 जुलाई को होगा लॉन्च

सिर्फ दो हफ्ते में दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘कबीर सिंह’ साल की पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना कामयाब सफर जारी रखा और मंगलवार तक 198 करोड़ 95 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार को 17.84 करोड़ रुपये, रविवार को 17.84 करोड़ रुपये, सोमवार को 9.07 करोड़ रुपये औऱ मंगलवार को 8.31 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म के बुधवार और गुरुवार को करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई और करने का अनुमान है।

यह भी पढ़े : यदि आपको भी लगती है अधिक भूख तो ये उपाय दे सकते हैं राहत

इस तरह से फिल्म इस साल रिलीज हुई फिल्मों में सबसे तेज 200 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। सिर्फ वयस्कों के लिए यानी एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई कबीर सिंह भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई की है।

यह भी पढ़े : मलाइका ने पोस्ट की बोल्ड सेल्फी, फोटो हुई वाइरल

टी सीरीज के सूत्रों के मुताबिक शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘कबीर सिंह’ की सफलता मनाने के लिए गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी, लीड कलाकार शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म के सभी दूसरे कलाकारों और तकनीशियनों का जमावड़ा होने वाला है।

यह भी पढ़े : किलै औन्दी एक रोमांटिग गढ़वाली विडियो, देखने को मिलेगा प्यार का तड़का

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here