आखिर किस वजह से पति शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की सक्सेस पार्टी में शामिल नहीं हुईं मीरा, जानें

0
1115

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस दौरान शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म की पूरी टीम शामिल थी, लेकिन शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत इस पार्टी में नहीं थीं। सभी ये सोच रहे थे कि आखिर मीरा क्यों नहीं पार्टी में आईं, लेकिन अब इसकी वजह आपको बता देते हैं।
दरअसल, मीरा अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने गई थीं। इस पार्टी से जुड़ी तस्वीरें खुद ही मीरा कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है।

यह भी पढ़े : इस साल की पहली फिल्म सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली बनीं ‘कबीर सिंह’, मुंबई में होगा जश्न

इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि मीरा अपनी दोस्त की शादी खूब एंजॉय कर रही हैं। तो इस शादी में शामिल होने की वजह से मीरा, ‘कबीर सिंह’ की सक्सेस पार्टी में शामिल नहीं हो पाईं। ‘कबीर सिंह’ के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने अब तक भारत में 213.20 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि जल्द ही फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़े : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले पर टिकी पाकिस्तान की नज़र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here