कलयुगी मां ने सात महीने की बेटी की करी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
85

देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर क्षेत्र में एक चौकाने वाली घटना घटी है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक मां ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

देहरादून जिले के विकासनगर तहसील के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मावाला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि बच्ची बीमार थी, और उसकी इस स्थिति से परेशान होकर महिला मानसिक तनाव का सामना कर रही थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब महिला ने मानसिक दबाव के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 45 किलोग्राम वर्ग में 101 किलोग्राम वजन उठाकर तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

पुलिस ने मृतका के पति मुंतजिर की शिकायत पर आरोपी महिला सादिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सादिया का एक तीन साल का बेटा भी है। सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा।