जातिवाद पर आधारित कन्यादान गढ़वाली फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज़

0
2466

Kanyadaan Garhwali Film जातिवाद पर कटाक्ष करती आओ देवू रावत द्वारा लिखी कहानी कन्यादान की शूटिंग पूरी हो चुकी है और 24 जुलाई को हार्दिक फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म का प्रोमो रिलीज़ कर दिया गया है। आपको बता दें इससे पहले कन्यादान का प्रोमो उत्तराखंड के मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के एक होटल में फिल्म का प्रोमो लॉंच किया था। Kanyadaan Garhwali Film

यह भी पढ़े : Chal Kapat Garhwali Video : चोपता की वादियों में छल कपट गढ़वाली गीत की शूटिंग हुई शुरू, तस्वीरें वायरल

इस फिल्म को देवू रावत ने लिखने के साथ -साथ निर्देशित भी किया है। उत्तराखंड फिल्म प्रोडक्शन ने इसका निर्माण किया हैऔर देवू रावत ही इस प्रोडक्शन के मुख्य प्रोडूसर हैं। इस फिल्म के साथ डिजिटल अधिकार के लिए हार्दिक फिल्म्स ने हाथ मिलाया है। फिल्म के ट्रेलर में आप देख सकते हैं की फिल्म जातिवाद की कुरूतियों पर कटाक्ष करती हुई दिखाई देती है और मुख्य किरदारों के कुछ जबरदस्त संवाद देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़े : Ghanna Bhai Election Video : चुनाव हारने के बाद कैसे होते हैं नेता जी के हाल देखें इस वीडियो में

फिल्म की रिलीजिंग के लिए जब हमारी देवू रावत से बात हुई तो उनका कहना था की सितम्बर में हर हाल में फिल्म को सिनेमाहॉल में रिलीज़ किया जाएगा। तब तक आप नीचे दिए हुए लिंक पर फिल्म का प्रोमो देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here