फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे होने पर करीना कपूर पहली बार इस किरदार में आएंगी नजर, देखिए ये रिपोर्ट

0
1009

करीना कपूर पिछले कुछ दिनों से लंदन में अपने परिवार के साथ छूटियाँ मनाने गयी हुयी है वहाँ से उनकी कुछ न कुछ तस्वीरें आती ही रहती हैं। डांस इंडिया डांस के सीजन 7 को जज करने वो मुंबई भी आयी थी। करीना को बॉलीवुड में 19 साल पूरे होने पे उनकी कहीं तस्वीरें सामने आयी हैं। आने वाली फिल्म में करीना एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी। अब करीना हैं तो जाहिर है स्टाइल में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता। यहां भी वो बेहद स्टाइलिश पुलिस बनी दिखीं। करीना की डिजाइनर पूजा दमानिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘अंग्रेजी मीडियम का पहला दिन, 19 साल, करीना कपूर खान।

यह भी पढ़े तो ये है कैटरीना कैफ की फिटनेस का राज !

अंग्रेजी मीडियम 2017 की सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। इसे होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में इरफान खान के अलावा राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। दोनों पहले ही फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर चुके हैं। अब करीना ने उन्हें ज्वाइन कर लिया है।

यह भी पढ़े ’83’ मूवी में सुनील गावस्कर का रोल निभाएंगे ताहिर, कपिलदेव की भूमिका में रहेंगे रणवीर सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here