Katrina Kaif Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का जन्मदिन 16 जुलाई को था। इसी के चलते कैटरीना (Katrina Kaif) अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मेक्सिको (Mexico) गई हुई थीं। मेक्सिको (Mexico) की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बर्थडे की लंबी छुट्टियां एंजॉय करने के बाद कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आखिरकार मुंबई वापस लौट आई हैं। Katrina Kaif Photos
Kapil Sharma : कपिल शर्मा दिसंबर में पिता बनने वाले हैं,उन्होंने खुद किया इसका खुलासा
कैटरीना (Katrina Kaif) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट करती कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान कैटरीना (Katrina Kaif) ने ब्लैक कलर का टॉप और लोअर पहना हुआ था। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में दिए बयान में कहा था कि वे अपने बर्थडे पर एक लंबे वक्त के बाद छुट्टियों पर जा पाई हैं। मेक्सिको (Mexico) में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर कैटरीना (Katrina Kaif) काफी खुश हैं और रिलैक्स महसूस कर रही हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘भारत’ (Bharat) आई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया है। इस फिल्म में इन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्क्रीन शेयर किया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो कैटरीना (Katrina Kaif) और सलमान (Salman Khan) की इस फिल्म में ताबड़तोड़ कमाई की है। साथ ही दोनों की एक्टिंग की सराहना भी की गई है। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर काफी अच्छी लगी है।







