
Kaun Banega Crorepati :कौन बनेगा करोड़पति में छाई “पहाड़ी टोपी”,कैलाश भट्ट ने की तैयार
छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति में उत्तराखंड से चुने गए धर्मेंद्र नेगी ने कैलाश भट्ट द्वारा निर्मित ‘पहाड़ी टोपी’ सदी के महानायक अभिताभ बच्चन को भेंट की और अभिताभ बच्चन ने भी इस ‘पहाड़ी टोपी की बनावट और कैलाश भट्ट की जमकर तारीफ की।
Kaun Banega Crorepati
छोटे पर्दे के लोकप्रिय Show KBC में जाने का ख़्वाब तो हर कोई देखता होगा लेकिन चयन कुछ किस्मत वालों का ही होता है। KBC के पुराने सत्रों में उत्तराखंड के कहीं प्रतिभागी चयनित हो चुके है लेकिन चर्चा में जो नाम है वो है धर्मेंद्र नेगी। आपको बता दें की धर्मेंद्र नेगी पौड़ी जिले के नैनीडांगा ब्लॉक स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदेई में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। KBC में धर्मेंद्र नेगी फास्टर फिंगर प्रिंट तक पहुंचे लेकिन हॉट सीट में बैठने का सपना पूरा नहीं हो पाया जिससे उनको और उनके चाहने वालों को मायूसी हाथ लगी।
Kaun Banega Crorepati
यहां आपको यह भी बता दें की शो के लिए ख़ास तौर पर कैलाश भट्ट द्वारा पहाड़ी टोपी का निर्माण किया गया था जिसे की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भेंट करना था और धर्मेंद्र नेगी ने वह कर भी दिखाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन को पहाड़ी टोपी भेंट की और उनके साथ परिवार संघ फोटो भी खिंचवाए साथ ही अमिताभ बच्चन ने भी इस पहाड़ी टोपी और कैलाश भट्ट की जमकर तारीफ़ की और उन्हें धन्यवाद दिया।
Kaun Banega Crorepati

हमें आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है की कैलाश भट्ट इस पहाड़ी टोपी को प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति से लेकर देश के कहीं नामी सितारों तक इस पहाड़ी टोपी को पंहुचा चुके हैं। और अब देश दुनिया में कैलाश भट्ट कहीं सालों से पहाड़ी टोपी को लगातार फैलाये हुए हैं। अगर आपको भी पहाड़ी टोपी चाहिए तो आप कैलाश भट्ट से संपर्क कर सकते हैं।
अशोक नेगी की रिपोर्ट
देखें संगीता ढौंडियाल का फुल इंटरव्यू :-





