केदारनाथ धाम में बना नया रिकॉर्ड, 3600 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किये बाबा केदार के दर्शन

0
929

केदारनाथ में इस साल शुक्रवार को एक दिन में यात्री दर्शन का नया रिकार्ड बना है। हालांकि आने वाले दिनों में इससे ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन करने को आएं, कहना मुश्किल हैं किंतु शुक्रवार को केदारनाथ में एक ही दिन में 36,179 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं यह अपने आप में एक नया रिकार्ड बन गया है। 9 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में लगातार दर्शनों पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते सालों का रिकार्ड देखें तो वर्ष 2017 में एक दिन में सबसे अधिक यात्री 16174 यात्रियो ने दर्शन किए जबकि वर्ष 2018 को कपाट खुलने के दिन 25073 यात्रियों ने दर्शन किए।

कंगारुओं के सामने दहाड़े शिखर धवन, अपने शानदार शतक और 16 चौको से दिलाई जीत

इधर बीते सालों की पूरे छह महीने यात्रा का आंकडा देखें तो वर्ष 1988 से लेकर 1999 तक लगभग एक से डेढ़ लाख यात्री प्रतिवर्ष केदारनाथ धाम के दर्शन करते रहे हैं। जबकि वर्ष 2000 से लेकर 2005 तक प्रतिवर्ष लगभग ढाई से 3 लाख तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे। वर्ष 2006 से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा। वर्ष 2012 में अत्यधिक बर्फबारी के बावजूद भी पूरे सीजन में करीब 5 लाख 73 हजार यात्री दर्शनों को पहुंचे। वर्ष 2013 में केदारनाथ में भीषण आपदा आई और त्रासदी से यहां पूरी तरह यात्रा ठप हो गई।

‘कैन भरमाई’ फेम अनिशा रांगड़ का संक्षिप्त परिचय, देखिये ये रिपोर्ट

इस वर्ष आपदा से पहले 3,10615 तथा आपदा के बाद 1586 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। एक ओर यात्री केदारनाथ आने में डर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर केदारनाथ की यात्रा पटरी पर लौटने के लिए सरकार, प्रशासन और पुलिस दिन रात मेहनत में जुटा रहा। वर्ष 2014 में 40832 यात्री दर्शनों को पहुंचे। जबकि वर्ष 2015 में 154430, वर्ष 2016 में 395033 एवं वर्ष 2017 में 471235 ने केदार बाबा के दर्शन किए। वर्ष 2018 सरकार, प्रशासन और पुलिस के लिए विशेष रहा। इस पूरे वर्ष 7,32,241 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।

महेंद्र सिंह धौनी के ‘बलिदान बैज’ को लेकर हुआ जबरदस्त खुलासा, जानें

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here