शाश्वत जे पंडित के ‘जा ना’ गीत के बारे में जानें! क्यों है ये पहला गढ़वाली EDM सॉन्ग !

0
1384
JAA NAA

दौर बदलता जा रहा है और इस बदलते दौर में संगीत का बदलना भी जरुरी है,उत्तराखण्ड के युवा भी पहाड़ के संगीत को नई बुलंदियों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।
शाश्वत जे पंडित उन्हीं में से एक नाम है जो उत्तराखण्ड के संगीत के प्रति कार्यरत हैं इनका नया गीत जा ना यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है जो बना है पहला गढ़वाली EDM (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) गीत।


सोचिए कभी आप किसी क्लब,डांस पार्टी में जाएं और वहां पर आपको गढ़वाली गीत सुनने को मिले तो दिल को कितनी ख़ुशी मिलेगी इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है,संगीत की कोई सीमा नहीं होती बस उसे सुनने वाले मिल जाएँ।

जरूर पढ़ें : रोहित चौहान के ‘रुपसा रमोति’ गीत का वीडियो रिलीज़ !संजू सिलोड़ी और अनामिका मुख्य भूमिका में ! पढ़ें रिव्यु !

युवाओं का डांस पार्टी के प्रति बढ़ते रुझानों और नाईट क्लब के बढ़ते चलन को देखते हुए शास्वत जे पंडित ने ‘जा ना’ गीत बनाया है,जिसे संगीत अभिजय शर्मा ने दिया है।उत्तराखण्ड के लोग दुनिया के हर कोने में रहते हैं जहाँ इस तरह का समाज होता है जो नाईट क्लब में जाते हैं,यूरोप में इस तरह का कल्चर काफी होता है। और भारत के कई शहरों में भी इसका प्रचलन आम हो गया है।

जरूर पढ़ें : लोकगायिका मीना राणा का बद्रीनारायण भजन रिलीज़ ! बद्री नारायण बोल रे मनखी !

EDM आम तौर पर डिस्क जॉकी द्वारा प्लेबैक के लिए निर्मित किया जाता है जो पटरियों के निर्बाध चयन का निर्माण करते हैं, जिसे रिकॉर्डिंग से दूसरे रिकॉर्डिंग से अलग करके एक मिश्रण कहा जाता है।ईडीएम निर्माता अपने संगीत का प्रदर्शन एक संगीत कार्यक्रम या उत्सव में करते हैं जिसे कभी-कभी लाइव पीए भी कहा जाता है।

जरूर ‘जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का ‘नथुली’ वीडियो रिलीज़ ! दर्शकों को पसंद आई नथुली रम झम ! देखें वीडियो !

पहाड़ के युवा चाहते हैं कि उत्तराखण्ड के गीतों को भी दुनिया सुने,विविधताएं लाना जरुरी है और इसमें सबसे बड़ा काम होता है सहयोग।लेकिन कई अवसरों पर देखा गया है लोग ऐसे युवाओं के मनोबल को गिराने का काम करते हैं,अगर कोई अपने उत्तराखंड के लिए काम कर रहा है और एक अलग सोच के साथ इसे आगे बढ़ाना चाहता है, तो साथ भले ही न दें लेकिन मनोबल भी न गिराएं फिर देखिए इनका कमाल !

Hillywood News
Rakesh Dhirwan
तो सुनिए आप भी शास्वत जे पंडित का ये अलग अंदाज का गीत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here