फाइनल में कोहली का जलवा, RCB ने रचा इतिहास; लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी

0
29
Kohli shines in the final, RCB makes history; becomes the third team to win two consecutive titles

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 31 मई को खेले गए इस मुकाबले में RCB ने 156 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2027 हरिद्वार आयोजन को लेकर HC में जनहित याचिका, परंपराओं के सम्मान की उठी मांग

इस जीत के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने दबाव भरे फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कोहली ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी खास शैली में पारी को संभाला और अंत तक नाबाद रहे। 42 गेंदों में खेली गई उनकी इस पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। खास बात यह भी रही कि आईपीएल प्लेऑफ में यह विराट कोहली का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, लेकिन जीत लिया करोड़ों दिल, सचिन तेंदुलकर समेत दिग्गजों ने की जमकर तारीफ

वहीं इस ऐतिहासिक जीत के साथ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दो सीजन, यानी 2025 और 2026 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार खिताब जीता था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार चैंपियन बनने का कारनामा किया था। अब RCB भी इस खास सूची में शामिल हो गई है।