कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ का बड़ा दावा, बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव पर तोड़ी चुप्पी

0
192
Kotdwar's Mohammad Deepak makes a big claim, breaks silence on proposal to join BJP

उत्तराखंड के कोटद्वार से चर्चाओं में आए ‘मोहम्मद दीपक’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका हालिया बयान है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला था। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में दीपक ने कहा कि राजनीति में इस तरह की बातें होती रहती हैं और उन्होंने उस प्रस्ताव का जवाब भी दे दिया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने बीजेपी का प्रस्ताव स्वीकार किया या ठुकरा दिया।

पहाड़न की खूबसूरती और श्रृंगार को बयां करता नया गीत ‘बाँद लागूं रे’ बना एक लाख से ज्यादा दर्शको की पसंद

कोटद्वार के दीपक कुमार उस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए थे, जब जनवरी 2026 में उन्होंने एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होकर खुद को “मोहम्मद दीपक” बताया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते दीपक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए। इसके बाद मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने दीपक का समर्थन किया था। वहीं बीजेपी नेताओं ने इस पूरे विवाद को राजनीतिक एजेंडा बताया था।

उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, 28 मई को बंद रहेंगे बैंक और सरकारी दफ्तर

अब एक बार फिर दीपक का नाम राजनीति से जुड़ने की चर्चाओं में है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों के लोग उनसे संपर्क में रहे हैं। उन्होंने कहा, “राजनीति चीज ही ऐसी है, ऑफर आते रहते हैं।” दीपक ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से जवाब दे दिया है और फिलहाल वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या आने वाले समय में वह सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण सम्मान

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में दीपक लगातार चर्चा में रहे हैं। उनके समर्थन और विरोध दोनों में बड़ी संख्या में लोग सामने आए। कोटद्वार विवाद के बाद उनके खिलाफ और समर्थन में कई प्रदर्शन हुए थे। इस पूरे मामले में पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तक करनी पड़ी थी। हाल ही में दीपक ने आर्थिक परेशानियों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि विवाद के बाद उनके व्यवसाय पर असर पड़ा और उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपना जिम बंद होने और आर्थिक संकट की बात भी कही थी।

देहरादून एयरपोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, सर्विस गन से चलीं 10 गोलियां

अब बीजेपी से ऑफर मिलने के उनके दावे ने उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि अभी तक बीजेपी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या आने वाले चुनावों से पहले दीपक किसी राजनीतिक दल के साथ दिखाई दे सकते हैं।