
Latest Bollywood Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत ने अपनी शादी की पुष्टि कर दी है, मगर बेबाकी के लिए मशहूर राखी ने शुरुआत में शादी क्यों छिपाई, इसका खुलासा आपको हैरान कर देगा। राखी ने एनआरआई बिज़नेसमैन रितेश से शादी की है।
यह भी पढ़ें दोस्ती पर हिंदी फिल्मों के ये फेमस डायलॉग, आज भी चढ़े हुए हैं लोगों के जुबान पर
राखी की शादी का खुलासा उनकी कुछ तस्वीरों से हुआ था, जिनमें वो दुल्हन के लिबास में दिख रही थीं। जब जागरण डॉट कॉम ने राखी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ ब्राइडल फोटोशूट है। उन्होंने शादी करने की बात से इंकार कर दिया था। राखी का यह फोटोशूट मुंबई के पांच सितारा होटल में हुआ था। इसके बाद शनिवार को राखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनसे उनके हनीमून पर होने का अंदाज़ा हो रहा था। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद राखी ने एक वेबसाइट से बात करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने शादी कर ली है। Latest Bollywood Updates
स्पॉटबॉय से बात करते हुए रखी ने कहा, मैं डर गयी थी। हां, मैंने शादी कर ली है। मैं अब इस ख़बर की पुष्टि कर रही हूं। राखी ने इस बातचीत में बताया कि उनके पति का नाम रितेश है और वो यूके में रहते हैं। रितेश शादी करके लौट चुके हैं और वीज़ा मिलने के बाद राखी भी चली जाएंगी। हालांकि वो इंडस्ट्री में काम करती रहेंगी। Latest Bollywood Updates
राखी ने बताया कि रितेश उनके तब से फ़ैन हैं, जब उन्होंने प्रभु चावला के साथ इंटरव्यू में उन्हें (राखी) देखा था। उन्होंने राखी को मैसेज भेजे। बातचीत शुरू हुई और वक़्त के साथ अच्छे दोस्त बन गये। राखी के मुताबिक़ ये सब एक-डेढ़ साल पहले हुआ था। राखी ने कहा कि उनसे मिलने के बाद वो जीसस से प्रार्थना करती रहीं कि उनसे ही शादी हो। दिलचस्प बात यह है कि राखी ने अपने पति रितेश के साथ कोई तस्वीर अभी तक सोशल मीडिया में पोस्ट नहीं की है।Latest Bollywood Updates
यह भी पढ़ें रामायण में सीता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया आज दिखती हैं ऐसी, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें







